J&K : सीमापार से गोलीबारी, जवाबी कार्रवाई में पाक रेंजर ढेर, एक जवान घायल

Published at :21 Oct 2016 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
J&K : सीमापार से गोलीबारी, जवाबी कार्रवाई में पाक रेंजर ढेर, एक जवान घायल

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को एक बार फिरसे सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फयरिंग की है. पाकिस्तानी सेना ने हीरानगर सेक्टर में बोबियापोस्ट पर फायरिंग की. इस दौरान बीएसएफ द्वारा की जा रही जवाबी कार्रवाई में एक पाक रेंजर ढेरहो गया.वहीं, बीएसएफ के एक जवान के घायल होने की […]

विज्ञापन

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को एक बार फिरसे सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फयरिंग की है. पाकिस्तानी सेना ने हीरानगर सेक्टर में बोबियापोस्ट पर फायरिंग की. इस दौरान बीएसएफ द्वारा की जा रही जवाबी कार्रवाई में एक पाक रेंजर ढेरहो गया.वहीं, बीएसएफ के एक जवान के घायल होने की खबर है. उधर, जम्मू-कश्मीर के बारामुला में पुलिस और सेना ने आतंकियों के अड्डों की तलाश के लिए अभियान शुरू किया है.

इससे पहले गुरुवार को भी पाकिस्तानी सेना ने इसी सेक्टर में बीएसएफ चौकी पर हमला किया था. इसके साथ ही भारतीय सेना ने भारत की सीमा के अंदर घुस रहेछह आतंकियों को वापस पाकिस्तान भागने पर मजबूर कर दिया था. इनसभी आतंकियों ने बीएसएफ की एक चौकी पर हमला किया था. बीएसएफ ने अातंकियाें काे कड़ा जवाब देते हुए एक आतंकी काे जख्मी कर दिया था, जिसके बाद सभी आतंकी वापस पाकिस्तान भाग गये थे.

उल्लेखनीय है कि भारतीय सेनाकीओर से पीओके मेंकियेगये सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद से ही पाकिस्तानी सेना नेकई बार सीजफायर का उल्लंघन किया है. भारतीय सेना ने 29 सितंबर को पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola