भारत, चीन ने जम्मू कश्मीर में संयुक्त सैन्य अभ्यास किया
Updated at : 19 Oct 2016 10:18 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : पहली बार भारत और चीन ने जम्मू कश्मीर के पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में आज संयुक्त सैन्य अभ्यास किया. दिन भर के अभ्यास के दौरान भारतीय सीमा पर एक गांव में काल्पनिक भूकंप की स्थिति में मानवीय सहायता और आपदा राहत पर जोर दिया गया. संयुक्त टीमों ने बचाव अभियान चलाया, लोगों को […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : पहली बार भारत और चीन ने जम्मू कश्मीर के पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में आज संयुक्त सैन्य अभ्यास किया. दिन भर के अभ्यास के दौरान भारतीय सीमा पर एक गांव में काल्पनिक भूकंप की स्थिति में मानवीय सहायता और आपदा राहत पर जोर दिया गया. संयुक्त टीमों ने बचाव अभियान चलाया, लोगों को सुरक्षित निकाला गया और मेडिकल सहायता प्रदान की. इसके पहले छह फरवरी को संयुक्त अभ्यास किया गया था और यह उसकी अगली कड़ी था.
सूत्रों ने बताया कि फरवरी में हुआ अभ्यास चीन के क्षेत्र में था जबकि इस बार भारतीय क्षेत्र में अभ्यास किया गया. भारतीय टीम का नेतृत्व ब्रिगेडियर आर एस रमन ने कहा कि वहीं चीनी पक्ष का नेतृत्व सीनियर कर्नल फान जून ने किया. सेना ने यहां एक बयान में कहा कि अभ्यास काफी सफल रहा और इसमें न सिर्फ प्राकृतिक आपदा की स्थिति में सीमावर्ती आबादी को राहत मुहैया कराने पर जोर दिया गया बल्कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सीमा की रक्षा करने वाले दोनों बलों के बीच परस्पर भरोसे और सहयोग में भी वृद्धि हुयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




