जयललिता की बीमारी के बाद पनीरसेल्वम ने कैबिनेट की पहली बैठक की

चेन्नई : बीमार चल रही मुख्यमंत्री जयललिता के विभागों के राज्यपाल द्वारा बंटवारे के बाद वित्त मंत्री ओ. पनीरसेल्वम ने आज पहली बार राज्य कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता की जिसमें जटिल कावेरी मुद्दे सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई. सरकार ने बैठक के एजेंडे का ब्यौरा जारी नहीं किया लेकिन समझा जाता है कि […]
चेन्नई : बीमार चल रही मुख्यमंत्री जयललिता के विभागों के राज्यपाल द्वारा बंटवारे के बाद वित्त मंत्री ओ. पनीरसेल्वम ने आज पहली बार राज्य कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता की जिसमें जटिल कावेरी मुद्दे सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई. सरकार ने बैठक के एजेंडे का ब्यौरा जारी नहीं किया लेकिन समझा जाता है कि कैबिनेट ने कर्नाटक के साथ कावेरी जल बंटवारे सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की. इस महीने के अंत में उत्तर-पूर्व मॉनसून के शुरू होने से पहले यह बैठक हुई है.
पिछले वर्ष दिसम्बर में बारिश ने काफी तबाही मचाई थी, चेन्नई और आसपास के जिलों में बाढ की स्थिति आ गई थी. पिछले हफ्ते तमिलनाडु के राज्यपाल चौधरी विद्यासागर राव ने जयललिता के काम पर लौटने तक गृह मंत्रालय सहित उनके पास के अन्य विभागों को पनीरसेल्वम को आवंटित कर दिया था. सरकार ने आज की कैबिनेट बैठक के फोटोग्राफ जारी किए जिसमें पनीरसेल्वम को अपने डेस्क पर जयललिता के फोटो के साथ बैठे हुए दिखाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




