योगेन्द्र यादव, प्रशांत भूषण ने "स्वराज इंडिया" के नाम से बनायी नयी पार्टी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Oct 2016 6:37 PM
नयी दिल्ली : स्वराज अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत भूषण ने आज एक नई अखिल भारतीय राजनीतिक पार्टी ‘स्वराज इंडिया’ के गठन की घोषणा की. योगेन्द्र यादव को सर्वसम्मति से पार्टी का प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया. अजित झा को पार्टी का प्रथम राष्ट्रीय महासचिव निर्वाचित किया गया है. प्रो. आनंद कुमार ‘‘ स्वराज इंडिया’ […]
नयी दिल्ली : स्वराज अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत भूषण ने आज एक नई अखिल भारतीय राजनीतिक पार्टी ‘स्वराज इंडिया’ के गठन की घोषणा की. योगेन्द्र यादव को सर्वसम्मति से पार्टी का प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया. अजित झा को पार्टी का प्रथम राष्ट्रीय महासचिव निर्वाचित किया गया है. प्रो. आनंद कुमार ‘‘ स्वराज इंडिया’ के मार्गदर्शक एवं सलाहकार बनाये गए हैं. दिल्ली में हुए स्थापना अधिवेशन में नई पार्टी शुरू किये जाने की घोषणा की गयी जिसमें लगभग सभी राज्यों के 400 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने भाग लिया. सभी लोगों ने स्वराज इंडिया की दृष्टि और मिशन के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया. पार्टी के संस्थापक सदस्य की सूची में पहला हस्ताक्षर प्रसिद्ध वकील एवं पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण ने किया.
शांति भूषण ने आशा व्यक्त की कि नई राजनीतिक पार्टी विभाजनकारी और भ्रष्ट राजनीतिक पार्टियों का मुकाबला करेगी और देश में सच्चा स्वराज लाएगी. संगठन में पारदर्शिता, जवाबदेही और आंतरिक लोकतंत्र के सिद्धांत को सुनिश्चित करने के बाद राजनीतिक पार्टी के गठन का निर्णय लिया गया है. अधिवेशन को संबोधित करते हुए प्रशांत भूषण ने कहा कि स्वराज अभियान एक गैर-राजनीतिक संगठन के रुप में अपना अभियान जारी रखेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि सरकार और सरकारी संस्थाएं जनता की मर्जी से काम करें और जनहित में निर्णय लिए जाए. स्वराज अभियान के चार मुख्य कार्यक्रम चलते रहेंगे और अगर जरूरत पडी तो और कार्यक्रम भी चलाए जायंेगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










