ePaper

यशवर्द्धन सिन्हा ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त

Updated at : 27 Sep 2016 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
यशवर्द्धन सिन्हा ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त

नयी दिल्ली : वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी यशवर्द्धन कुमार सिन्हा को आज ब्रिटेन में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया जो नवतेज सरना का स्थान लेंगे. सिन्हा 1981 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी है और अभी श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त हैं. सरना को अमेरिका में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है. इससे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी यशवर्द्धन कुमार सिन्हा को आज ब्रिटेन में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया जो नवतेज सरना का स्थान लेंगे. सिन्हा 1981 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी है और अभी श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त हैं. सरना को अमेरिका में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है.

इससे पहले, इस महीने सरकार ने 1988 बैच के आईएफएस अधिकारी तरणजीत सिंह संधु को सिन्हा के स्थान पर श्रीलंका में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया था. सिन्हा जल्द ही कार्यकाल संभाल सकते हैं. यशवर्द्धन कुमार सिन्हा वरिष्ठ राजनयिक हैं और उनका कैरियर 35 वर्ष का हैं. इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को निभाया जिसमें दक्षिण एशिया, पश्चिम एशिया, यूरोप, दक्षिण अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भारत के स्थायी मिशन में कार्य शामिल है. श्रीलंका जाने से पहले वह विदेश मंत्रालय के पाकिस्तान..अफगानिस्तान..ईरान डिविजन में अतिरिक्त सचिव का प्रभार संभाल रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola