ePaper

बॉर्डर पर पाक रेंजर्स ऐसे करते हैं आतंकियों की मदद

Updated at : 27 Sep 2016 2:37 PM (IST)
विज्ञापन
बॉर्डर पर पाक रेंजर्स ऐसे करते हैं आतंकियों की मदद

नयी दिल्ली : भारतीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से ही घुसपैठ होता है जिसका वीडियो सामने आ चुका है. इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि पाकिस्तान के रेंजर्स की मदद से कैसे आतंकी भारतीय सीमा में प्रवेश करते हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार जो वीडियो सामने आया है वह जम्मू के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से ही घुसपैठ होता है जिसका वीडियो सामने आ चुका है. इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि पाकिस्तान के रेंजर्स की मदद से कैसे आतंकी भारतीय सीमा में प्रवेश करते हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार जो वीडियो सामने आया है वह जम्मू के हीरानगर सेक्टर का है. घुसपैठ की कोशिश का यह वीडियो 11 जुलाई 2016 का है.

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि तड़के सुबह 3 बजे जब आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे तभी रेंजर्स ने उन्हें बीएसएफ की कड़ी चौकसी का सिग्नल दे दिया जिसके बाद आतंकी अपने मंसूबे में नाकाम हो गए. जब बीएसएफ ने सुबह होते ही पाकिस्तान रेजंर्स से इसकी शिकायत की तो उन्होंने इस दावे एक सिरे से खारिज कर दिया. आतंकियों से मिले हुए पाक रेंजरों ने जांच की बात कहकर बीएसएफ को वहां से जाने के लिए कहा.

बीएसएफ के शिकायत के बाद आंखों में धूल झोंकने के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स सरहद पर अपनी गाड़ियों का मूवमेंट करने लगे और फिर आतंकियों को रेंजर्स बता कर अपने साथ वापस ले गए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola