कावेरी विवाद : कर्नाटक सिर्फ पीने का पानी देने के लिए तैयार

बेंगलुरु : कर्नाटक विधानसभा के विशेष सत्र में सरकार से कावेरी जल का इस्तेमाल केवल पेयजल जरुरतों को पूरा करने का आह्वान करते हुए एक प्रस्ताव पेश किया गया जिसका तात्पर्य है कि यह राज्य तमलनाडु के लिए पानी छोडने के उच्चतम न्यायालय के नवीनतम निर्देश का पालन नहीं कर सकता है. ‘गंभीर कठिनाई की […]
बेंगलुरु : कर्नाटक विधानसभा के विशेष सत्र में सरकार से कावेरी जल का इस्तेमाल केवल पेयजल जरुरतों को पूरा करने का आह्वान करते हुए एक प्रस्ताव पेश किया गया जिसका तात्पर्य है कि यह राज्य तमलनाडु के लिए पानी छोडने के उच्चतम न्यायालय के नवीनतम निर्देश का पालन नहीं कर सकता है.
‘गंभीर कठिनाई की दशा’ का उल्लेख करते हुए प्रस्ताव में कहा गया है कि यह अनिवार्य है कि सरकार यह सुनिश्चित करे कि कावेरी बेसिन के गांवों एवं शहरों तथा बेंगलुरु की पीने के पानी की जरुरतों को पूरा करने को छोडकर अन्य किसी जरुरत के लिए वर्तमान भंडार से पानी नहीं छोडा जाए. इस प्रस्ताव पर सभी दलों ने हामी भरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




