ePaper

बादलों का खूंटा उखाड़ने पंजाब में आ गया केजरीवाल

Updated at : 08 Sep 2016 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
बादलों का खूंटा उखाड़ने पंजाब में आ गया केजरीवाल

चंडीगढ़ : पंजाब के लुधियाना पहुंचने के बाद दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल मीडिया से रु-ब-रु हुए. अपने मीडिया ब्रीफ में उन्होंने डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर जोरदार प्रहार किया. केजरीवाल ने कहा कि मुझे यह जानकारी मिली है कि सुखबीर बादल के पास हमारे खिलाफ 63 फर्जी सीडी मौजूद है, वे रोज 2-3 […]

विज्ञापन

चंडीगढ़ : पंजाब के लुधियाना पहुंचने के बाद दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल मीडिया से रु-ब-रु हुए. अपने मीडिया ब्रीफ में उन्होंने डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर जोरदार प्रहार किया. केजरीवाल ने कहा कि मुझे यह जानकारी मिली है कि सुखबीर बादल के पास हमारे खिलाफ 63 फर्जी सीडी मौजूद है, वे रोज 2-3 जारी करेंगे. पंजाब की जनता सयानी है और वह इसपर यकीन नहीं करेगी. अपने ऊपर हुए हमलों के संबंध में केजरीवाल ने कहा कि ऐसे हमले हमपर होते रहेंगे. सच्चाई की राह पर चलने वालों को लोग परेशान करते हैं और उनपर लगातार हमले होते रहते हैं. उन्होंने कहा कि अब मैं यहीं खूंटा गाड़कर बैठूंगा.

केजरीवाल ने कहा कि मैं भी अब पंजाब आ गया हूं, अब खूटा गाड़ कर बैठ रहा हूं और बादलों का खूटा उखाड़ कर ही जाऊंगा. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का जन्म जंतर-मंतर जैसे स्थान में हुआ है. हमने वाटर कैनन और लाठी खाई. हम इससे नहीं हारे और विजय हमने प्राप्त किया. सच्चाई का मार्ग कांटों से भरा होता है, लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि बादल सरकार हमारी भ्रष्‍टाचार के खिलाफ लड़ाई को नहीं रोक पाएगी.

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब चुनाव इस बार चुनाव नहीं क्रांति होगा.

आपको बता दें कि आज पंजाब आने के क्रम में अरविंद केजरीवाल का नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और लुधियाना के रेलवे स्टेशन पर जोरदार विरोध हुआ. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल केा चूडि़यां दिखाई, वहीं लुधियाना में भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola