”आप” ने गुरप्रीत सिंह घुग्गी को बनाया पंजाब इकाई का संयोजक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) ने राजनीतिक व्यंग्यकार और अभिनेता गुरप्रीत सिंह घुग्गी को सुच्चा सिंह छोटेपुर के स्थान पर आज पार्टी की पंजाब इकाई का संयोजक नियुक्त किया. छोटेपुर को हाल ही में एक वीडियो क्लिप सामने आने के बाद पद से हटा दिया गया था जिसमें चुनाव का टिकट देने के बदले […]
विज्ञापन
चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) ने राजनीतिक व्यंग्यकार और अभिनेता गुरप्रीत सिंह घुग्गी को सुच्चा सिंह छोटेपुर के स्थान पर आज पार्टी की पंजाब इकाई का संयोजक नियुक्त किया. छोटेपुर को हाल ही में एक वीडियो क्लिप सामने आने के बाद पद से हटा दिया गया था जिसमें चुनाव का टिकट देने के बदले उन्हें कथित तौर पर पैसे लेते हुए दिखाया गया है.
पार्टी ने एक विज्ञप्ति में घुग्गी को पंजाब संयोजक नियुक्त करने की जानकारी दी. विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति ने घुग्गी के नाम को मंजूरी प्रदान कर दी है और वह जल्दी ही कार्यभार संभाल लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










