अकाली, आप समर्थकों के बीच संघर्ष, 10 घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Sep 2016 10:28 PM
मालौत (पंजाब) : संगरुर के सांसद भगवंत मान द्वारा आज यहां संबोधित रैली में आप और अकाली दल समर्थकों के बीच संघर्ष हुआ, जिसमें 10 लोग घायल हुए. पुलिस ने बताया कि संघर्ष उस समय हुआ जब कुछ युवा अकाली कार्यकर्ताओं ने भगवंत मान द्वारा शिअद के वरिष्ठ नेता हरसिमरत कौर बादल और बिक्रम सिंह […]
मालौत (पंजाब) : संगरुर के सांसद भगवंत मान द्वारा आज यहां संबोधित रैली में आप और अकाली दल समर्थकों के बीच संघर्ष हुआ, जिसमें 10 लोग घायल हुए. पुलिस ने बताया कि संघर्ष उस समय हुआ जब कुछ युवा अकाली कार्यकर्ताओं ने भगवंत मान द्वारा शिअद के वरिष्ठ नेता हरसिमरत कौर बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया की कथित तौर पर आलोचना करने पर आपत्ति की. संघर्ष कुछ मिनटों तक चलता रहा। उस दौरान प्रतिद्वंद्वी पार्टी के समर्थकों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










