ePaper

साइकिल पर सवार हुई हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार

Updated at : 31 Aug 2016 12:43 PM (IST)
विज्ञापन
साइकिल पर सवार हुई हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार

चंडीगढ : पर्यावरण बचाने के संदेश के साथ आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर साइकिल से विधानसभा पहुंचे. उनके साथ मंत्रिमंडल के मंत्री और पार्टी विधायक भी थे जो अपनी-अपनी साइकिल पर मौजूद थे. 62 वर्षीय खट्टर और कई अन्य विधायकों ने मुख्यमंत्री आवास से विधानसभा तक की एक किलोमीटर की दूरी को साइकिल […]

विज्ञापन

चंडीगढ : पर्यावरण बचाने के संदेश के साथ आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर साइकिल से विधानसभा पहुंचे. उनके साथ मंत्रिमंडल के मंत्री और पार्टी विधायक भी थे जो अपनी-अपनी साइकिल पर मौजूद थे. 62 वर्षीय खट्टर और कई अन्य विधायकों ने मुख्यमंत्री आवास से विधानसभा तक की एक किलोमीटर की दूरी को साइकिल के जरिए तय की. कुछ महिला विधायक ई-रिक्शा के माध्यम से विधानसभा पहुंचीं.

मुख्यमंत्री ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि वह लोगों को पर्यावरण के अनुकूल परिवहन साधनों का ज्यादा इस्तेमाल करने का संदेश देना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि हालांकि उनका यह कदम ‘प्रतीकात्मक’ था लेकिन वह चाहते हैं कि लोगों तक यह संदेश जाए कि साइकिल चलाना सेहत के लिए तो अच्छा है ही, साथ ही यह पर्यावरण के भी अनुकूल है.

शुक्रवार को शुरू हुए हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन भाजपा विधायक पवन कुमार सैनी कुरुक्षेत्र स्थित अपने निर्वाचन क्षेत्र से लगभग 110 किलोमीटर तक साइकिल चलाकर चंडीगढ स्थित विधानसभा पहुंचे. सैनी आज विधानसभा तक साइकिल चलाने वाले समूह में भी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola