Heavy Rain: नागालैंड में भारी बारिश का कहर, मोन जिले में बाढ़ और लैंडस्लाइड से तीन लोगों की मौत

Updated:
विज्ञापन
नगालैंड के मोन में भारी बारिश ने मचाई तबाही, फोटो- एएनआई

नगालैंड के मोन में भारी बारिश ने मचाई तबाही, फोटो- एएनआई

Heavy Rain: नागालैंड के मोन जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने रविवार को अचानक बाढ़ और भूस्खलन का रूप ले लिया. इस आपदा में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और सड़कें बंद हो गईं. प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है, जबकि कई लोगों के अब भी लापता होने की आशंका है.

विज्ञापन

Heavy Rain: पूर्वोत्तर भारत में मानसून की जोरदार बारिश हो रही है. मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, असम समेत कई और राज्यों में बारिश से लोगों का बुरा हाल है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने नागालैंड में भी जमकर तबाही मचाई है. राज्य के मोन जिले में रविवार (19 जुलाई) को अचानक आई बाढ़ और लैंडस्लाइड ने भारी तबाही मचाई. प्राकृतिक आपदा में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है. राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है.

बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही

अधिकारियों ने बताया कि लगातार कई घंटों तक हुई भारी बारिश के बाद मोन शहर और आसपास के इलाकों में अचानक बाढ़ आ गई. इसके साथ ही कई स्थानों पर भूस्खलन (Landslide) भी हुआ, जिससे कई मकान बह गए, सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं. बाढ़ में कई इलाके जलमग्न हो गए, जबकि प्रमुख सड़क मार्ग बंद होने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी.

तीन लोगों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

राहत और बचाव दल ने खराब मौसम और कठिन हालात के बावजूद अभियान चलाकर एक महिला और एक पुरुष सहित तीन लोगों के शव बरामद कर लिए हैं. अधिकारियों ने मलबे में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई है, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

राहत और बचाव अभियान जारी

नागालैंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NSDMA) के संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी जॉनी रुआंगमेई ने बताया कि रविवार सुबह से ही लगातार हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों में अचानक बाढ़ और जलभराव की स्थिति बन गई. वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में हुए भूस्खलन से कई प्रमुख सड़कें बंद हो गईं. प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने इस हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि राज्य सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है. उनके अनुसार, नागालैंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जिला प्रशासन, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), पुलिस और असम राइफल्स की टीमें संयुक्त रूप से खोज और बचाव अभियान चला रही हैं.

लोगों से सतर्क रहने की अपील

जिला प्रशासन ने लोगों से भूस्खलन संभावित इलाकों, नदी किनारों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अभी भी भारी बारिश जारी रहने की संभावना है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है.

Also Read: उत्तर बंगाल में आफत की बारिश : IMD ने जारी किया अलर्ट, भू-स्खलन और अचानक बाढ़ की चेतावनी



विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola