जाटों ने दी चेतावनी मांग पूरा करो नहीं दो फिर होगा आंदोलन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रोहतक : जाटों के लिए आरक्षण आंदोलन चलाने वाले एक संगठन ने फिर से चेतावनी देते हुए आज सरकार से कहा कि इसकी मांगों को पूरा करें जिसमें ‘‘निर्दोष युवकों” की रिहाई भी शामिल है जिन्हें फरवरी में जाट आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किया गया था. ऑल इंडिया जाट आरक्षण समिति (एआईजेएएसएस) के अध्यक्ष यशपाल […]
विज्ञापन
रोहतक : जाटों के लिए आरक्षण आंदोलन चलाने वाले एक संगठन ने फिर से चेतावनी देते हुए आज सरकार से कहा कि इसकी मांगों को पूरा करें जिसमें ‘‘निर्दोष युवकों” की रिहाई भी शामिल है जिन्हें फरवरी में जाट आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किया गया था.
ऑल इंडिया जाट आरक्षण समिति (एआईजेएएसएस) के अध्यक्ष यशपाल मलिक ने ‘भाईचारा’ रैली में कहा, ‘‘अगर हमारी मांगें जल्द नहीं मानी जाती हैं तो हमने फिर से आंदोलन करने का निर्णय किया है.” उन्होंने दावा किया कि रैली में गुजरात के पाटीदार और महाराष्ट्र के कुछ ओबीसी समुदाय के लोगों सहित अन्य समुदाय की भी भागीदारी होगी. मलिक ने कहा कि फिर से आंदोलन पर अगले महीने निर्णय किया जाएगा. एआईजेएएसएस ने आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों के परिजन के लिए मुआवजे की भी मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










