पीएम ने अधिकारियों से पूछा : कैबिनेट के फैसले लागू हो रहे है कि नहीं

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से आज यह सवाल किया कि क्या केंद्रीय मंत्रिपरिषद की ओर से किए फैसलों को सही ढंग से लागू किया जा रहा है.मंत्रिपरिषद की साढ़े तीन घंटे की बैठक में सरकार के शीर्ष अधिकारियों ने कैबिनेट की ओर से लिए गए निर्णयों के असर के […]
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से आज यह सवाल किया कि क्या केंद्रीय मंत्रिपरिषद की ओर से किए फैसलों को सही ढंग से लागू किया जा रहा है.मंत्रिपरिषद की साढ़े तीन घंटे की बैठक में सरकार के शीर्ष अधिकारियों ने कैबिनेट की ओर से लिए गए निर्णयों के असर के बारे में विस्तृत प्रस्तुति दी.
मोदी ने यह भी जानना चाहा कि जिन लक्ष्यों के साथ फैसले किए गए क्या उस ढंग से उनका क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर हो रहा है. प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुति देने वाले अधिकारियों में कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा शामिल थे. आजादी के 70 साल पूरा होने के मौके पर निकाली गई तिरंगा यात्रा के बारे में भी प्रस्तुति दी गयी. तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले मंत्रियों की संख्या और लोगों की भागीदारी के संदर्भ में ब्यौरा दिया गया.ओलंपिक में भारत को सिर्फ दो पदक मिलने की पृष्ठभूमि में मोदी ने अगले तीन ओलंपिक में प्रभावी भागीदारी के लिए समग्र कार्य योजना बनाने के मकसद से एक कार्य बल गठित करने का भी एलान किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




