जम्‍मू: वैष्णो देवी में बड़ा हादसा, चट्टान गिरी, एक CRPF जवान की मौत

Updated at : 24 Aug 2016 2:21 PM (IST)
विज्ञापन
जम्‍मू: वैष्णो देवी में बड़ा हादसा, चट्टान गिरी, एक CRPF जवान की मौत

जम्‍मू: वैष्‍णो देवी में गेट नंबर तीन पर हादसे की खबर है. बुधवार सुबह श्रद्धालुओं के ट्रैक पर एक चट्टान गिरने से कई श्रद्धालु मलबे के नीचे दब गये हैं. इस हादसे में सीआरपीएफ के एक हेड कांस्‍टेबल की मौत हो गई है. सीआरपीएफ के आईजी ने इसकी पुष्टि की है. इस हादसे में कई […]

विज्ञापन

जम्‍मू: वैष्‍णो देवी में गेट नंबर तीन पर हादसे की खबर है. बुधवार सुबह श्रद्धालुओं के ट्रैक पर एक चट्टान गिरने से कई श्रद्धालु मलबे के नीचे दब गये हैं. इस हादसे में सीआरपीएफ के एक हेड कांस्‍टेबल की मौत हो गई है. सीआरपीएफ के आईजी ने इसकी पुष्टि की है.

इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की भी खबरें हैं. हालांकि पुख्‍ता जानकारी और संख्‍या सामने नहीं आई है. पुलिस मौके पर पहुंच गई है और बचाव और राहत कार्यो में जुट गई है. सुरक्षा कारणों के मद्देनजर यात्रा रोक दी गई है.

बता दें कि इससे पहले भारी बारिश के कारण सोमवार को वैष्‍णो देवी जाने वाले रास्‍ते में पवित्र गुफा के पास सड़क धंस गई थी. सड़क पूरी तरह से खाई में गिर गई थी. जिस कारण श्रद्धालुओं को रोक दिया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola