ePaper

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकियों ने किया बीएसएफ बंकर पर हमला , तीन जवान घायल

Updated at : 19 Aug 2016 5:19 PM (IST)
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकियों ने किया बीएसएफ बंकर पर हमला , तीन जवान घायल

श्रीनगर :जम्मू-कश्मीर के कुपवाडा जिले में आतंकवादियों ने आज सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ)के एक शिविर पर हमला किया जिसमें तीन जवान घायल हो गए। इस हमले के बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरु हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि करनाह इलाके के नाचिन गांव में स्थित बीएसएफ के शिविर को आतंकवादियों ने निशाना […]

विज्ञापन

श्रीनगर :जम्मू-कश्मीर के कुपवाडा जिले में आतंकवादियों ने आज सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ)के एक शिविर पर हमला किया जिसमें तीन जवान घायल हो गए। इस हमले के बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरु हो गई.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि करनाह इलाके के नाचिन गांव में स्थित बीएसएफ के शिविर को आतंकवादियों ने निशाना बनाया. उन्होंने कहा कि शुरुआती गोलीबारी में बीएसएफ के तीन कर्मी घायल हो गए तथा उनको हवाई मार्ग से श्रीनगर स्थित सेना के अस्पताल में ले जाया जा रहा है. गोलीबारी जारी है तथा आतंकवादियों पर काबू करने के लिए और सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया है.आतंकियों की संख्या कितनी है इसकी जानकारी अबतक नहीं मिल पायी है.

दूसरी तरफ पाकिस्तानी सेना ने भी कई बॉर्डर इलाकों में गोलीबारी शुरू कर दी है. सूत्रों की मानें तो सेना पाक सेना घुसपैठ के लिए सीमावर्ती इलाकों में कवर फायर कर रही है. सेना के जवान घुसपैठ रोकने को लेकर पूरी तैयारी में है. गौरतलब है कि अभी भी जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा है. इन इलाकों में स्थिति अभी भी सामान्य नहीं हो पायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola