पीएम के स्वतंत्रता दिवस संबोधन के तुरंत बाद ‘आप’ नेताओं ने उन्हें लिया निशाने पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Aug 2016 10:32 AM
नयी दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की समाप्ति के तुरंत बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उन्हें निशाने पर ले लिया है और एक के बाद एक ट्वीट करके वे पीएम की निंदा कर रहे हैं.दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसौदिया ने पीएम नरेंद्र मोदी […]
नयी दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की समाप्ति के तुरंत बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उन्हें निशाने पर ले लिया है और एक के बाद एक ट्वीट करके वे पीएम की निंदा कर रहे हैं.दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसौदिया ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए ट्वीट किया है कि ‘तो यह वजह है निर्णय में देरी की. नीयत और नीति में कमी है, जिसके कारण जजों की नियुक्ति नहीं हो रही है.
देश में दलितों पर हमले हो रहे हैं, उनपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, किसान आत्महत्या कर रहे हैं.छात्र दुखी हैं. निर्णय नहीं होते हैं, क्योंकि नीयत और नीति साफ नहीं है. गौरक्षा के नाम पर हिंसा हो रही है. नीयत और नीति के कारण कश्मीर चल रहा है. पाकिस्तान घर में घुसकर मार गया और सरकार काला धन को भूल गयी है. सिसौदिया ने एक के बाद एक ट्वीट करके मोदी पर निशाना साधा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










