जम्मू-कश्मीर : आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर किया हमला, CRPF कमांडेंट शहीद, 4 जवान घायल

श्रीनगर : यहां के नौहट्टा इलाके में ऐतिहासिक जामा मस्जिद के पास आतंकवादियों ने आज हमला किया जिसमें चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए और सीआरपीएफ कमांडेंट शहीद हो गये. हमले के बाद मुठभेड शुरू हो गई. कमांडेंट को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. […]
श्रीनगर : यहां के नौहट्टा इलाके में ऐतिहासिक जामा मस्जिद के पास आतंकवादियों ने आज हमला किया जिसमें चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए और सीआरपीएफ कमांडेंट शहीद हो गये. हमले के बाद मुठभेड शुरू हो गई. कमांडेंट को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकी हमले में चार अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं. गोलीबारी जारी है.
Nowhatta(Srinagar) terror attack UPDATE: One CRPF commandant succumbs to injuries
— ANI (@ANI) August 15, 2016
हमला ऐसे समय हुआ है जब देश 70वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है.टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार दो पुलिस के जवान भी इस हमले में घायल हुए हैं. दो आतंकवादियों के छुपे होने की खबर है. पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को चारो ओर से घेर लिया है. आतंकियों की ओर से रुक-रुक कर फायरिंग किया जा रहा है. सुरक्षा बलों की ओर से में जवाबी फायरिंग की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




