आप ने पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

Updated:
विज्ञापन
आप ने पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आज अपना पहला दावं खेल दिया है. आप ने 19 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. आम आदमी पार्टी पहले से चुनाव प्रचार कर रही है. पार्टी वहां कई बड़ी रैलियां आयोजित कर चुकी है. पार्टी इन रैलियों से मिल रहे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आज अपना पहला दावं खेल दिया है. आप ने 19 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. आम आदमी पार्टी पहले से चुनाव प्रचार कर रही है. पार्टी वहां कई बड़ी रैलियां आयोजित कर चुकी है. पार्टी इन रैलियों से मिल रहे समर्थन के दम पर यह पूरे विश्वास के साथ कह रही है आप यहां लोगों की पसंद है.

undefined
पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी आगे भी कई रैलियों का आयोजन करेगी. लोकसभा चुनाव के वक्त पंजाब में आम आदमी पार्टी को 4 सीटें मिली थी. पार्टी इस विधानसभा चुनाव में इन संभावनाओं के आधार पर ही आगे बढ़ रही है. वहां अकाली दल और भाजपा के गंठबंधन की सरकार है. इस बार आप मजबूत स्थिति में इसलिए भी मानी जा रही है क्योंकि भाजपा के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धूभी आप के खेमे में आ रहे हैं. हालांकि पार्टी अबतक यह तय नहीं कर पायी है कि वहां सीएम उम्मीदवार कौन होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola