OMG : शादी के 10 दिन बाद ही नयी दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म

भोपाल : परवलिया थाना क्षेत्र में एक अजीब घटना सामने आयी है. एक विवाहिता ने शादी के दस दिन बाद ही एक बच्चे को जन्म दिया है. जानकारी के अनुसार एक गांव में 20 वर्षीय युवती की शादी हुई थी. शादी के दस दिन बाद ही उसे पेट में दर्द हुआ. घबराए ससुराल पक्ष के […]
भोपाल : परवलिया थाना क्षेत्र में एक अजीब घटना सामने आयी है. एक विवाहिता ने शादी के दस दिन बाद ही एक बच्चे को जन्म दिया है. जानकारी के अनुसार एक गांव में 20 वर्षीय युवती की शादी हुई थी. शादी के दस दिन बाद ही उसे पेट में दर्द हुआ. घबराए ससुराल पक्ष के लोग उसे अस्पताल ले गए जहां उसने एक बेटे को जन्म दिया. सवाल उठे तो खुलासा हुआ कि ये महिला के गांव में रहने वाले एक युवक की करतूत का नतीजा है. परवलिया सड़क पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ज्यादती का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
शादी के 10 दिन बाद ही मां बनने के बाद भी ससुराल पक्ष ने मां औश्र शिशु दोनों को स्वीकार कर लिया है. इस पूरे मामले में पुलिस ने कहा कि इन दोनों की शादी 7 जुलाई को हुई थी. वही महिला ने बताया कि उसके गांव में एक युवक काशीराम सिलावत (22) ने शादी से पहले कई बार उसके साथ संबंध बनाया था. और यह बात किसी को बमाने पर जान से मारने की धमकी दी थी. पुलिस का कहना है कि महिला का पति भी एक साल पहले से उससे मिलने जाता था.
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि महिला की शादी से पूर्व उसके पति के साथ संबंध था या नहीं. पुलिस बच्चे का डीएनए टेस्ट भी करवा सकती है. पुलिस ने बताया कि महिला के माता-पिता गुजर चुके हैं. वह अपने भाइयों के साथ परवलिया के पास एक गांव में रहती थी और उसकी शादी जिससे हुई है वो रायसेन जिले के मोतीपुरा का रहने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




