ePaper

कश्मीर के छात्र की भोपाल में पिटाई, मामला दर्ज

Updated at : 20 Jul 2016 5:31 PM (IST)
विज्ञापन
कश्मीर के छात्र की भोपाल में पिटाई, मामला दर्ज

भोपाल : कश्मीर के एक छात्र जो बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल में पढ़ाई कर रहे थे, उन्होंने अपने साथ कल हुई मारपीट की शिकायत दर्ज करायी है. पीड़ित युवक ने बताया कि उसके साथ 8-10 लोगों ने मारपीट की. उसने बताया कि मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है. मुझे प्रशासन पर पूरा भरोसा है […]

विज्ञापन

भोपाल : कश्मीर के एक छात्र जो बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल में पढ़ाई कर रहे थे, उन्होंने अपने साथ कल हुई मारपीट की शिकायत दर्ज करायी है. पीड़ित युवक ने बताया कि उसके साथ 8-10 लोगों ने मारपीट की. उसने बताया कि मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है. मुझे प्रशासन पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि मुझे न्याय मिलेगा.

भोपाल के एएसपी समीर यादव ने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी की पहचान नहीं हुई है और ना ही किसी की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुट गयी है. आज लोकसभा में कश्मीर मुद्दे पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मामले को उठाया और उचित कार्रवाई की मांग की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola