टैंकर से क्लोरीन का रिसाव : 1,000 से अधिक लोगों को निकाला गया

Updated:
विज्ञापन
टैंकर से क्लोरीन का रिसाव : 1,000 से अधिक लोगों को निकाला गया

अहमदाबाद : खेडा जिले के प्रहलादनगर इलाके के हजार से अधिक निवासियों को शहर के नगर निकाय के टैंकर से क्लोरीन गैस का रिसाव होने की वजह से आज अपने घरों को खाली करने के लिए कहा गया. खेडा के कलेक्टर कुलदीप आर्य ने कहा, ‘‘प्रहलादनगर में पानी आपूर्ति विभाग के एक गोदाम में लगेहुए […]

विज्ञापन

अहमदाबाद : खेडा जिले के प्रहलादनगर इलाके के हजार से अधिक निवासियों को शहर के नगर निकाय के टैंकर से क्लोरीन गैस का रिसाव होने की वजह से आज अपने घरों को खाली करने के लिए कहा गया. खेडा के कलेक्टर कुलदीप आर्य ने कहा, ‘‘प्रहलादनगर में पानी आपूर्ति विभाग के एक गोदाम में लगेहुए तीन टैंकरों में से एक टैंकर से रिसाव हो रहा था.

स्थिति के नियंत्रण में आने तक हमने एहतियात के तौर पर आसपास के आवासीय इलाकों में रहने वाले करीब 1,200 लोगों को अपने घरों को खाली करने का निर्देश दिया है.’ आर्य ने कहा, ‘‘करीब 22 लोगों ने सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत दर्ज कराई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें से कुछ लोगों को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गयी हैं.’ उन्होंने बताया कि रिसाव को बंद करने के लिए नाडियाड, आनंद और अहमदाबाद से करीब छह दमकल वाहनों को बुलाया गया है. आर्य ने कहा कि टैंकर के रिसाव वाले हिस्से को अंतत: सील कर दिया गया. टैंकर में करीब 900 किलोलीटर क्लोरीन था. इससे पूर्व हवा में घुली क्लोरीन गैस का असर धीरे-धीरे समाप्त हो गया. टैंकर शहर के नगर निकाय का है और इसका इस्तेमाल कीटाणुनाशक के रूप में किया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola