चंडीगढ़, सिक्किम पार्क यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : यूनेस्को ने चंडीगढ़ और सिक्किम के राष्ट्रीय पार्कों को अपने विश्व विरासत स्थलों शामिल कर इस साल भारत से जुड़े तीनों नामांकनों को मंजूरी दे दी. इससे पहले इस्तांबुल में विश्व विरासत कमेटी के 40 वें सत्र में सूची में बिहार में नालंदा महाविहार (नालंदा विश्वविद्यालय) के पुरातात्विक स्थल को मंजूरी दी […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : यूनेस्को ने चंडीगढ़ और सिक्किम के राष्ट्रीय पार्कों को अपने विश्व विरासत स्थलों शामिल कर इस साल भारत से जुड़े तीनों नामांकनों को मंजूरी दे दी. इससे पहले इस्तांबुल में विश्व विरासत कमेटी के 40 वें सत्र में सूची में बिहार में नालंदा महाविहार (नालंदा विश्वविद्यालय) के पुरातात्विक स्थल को मंजूरी दी गयी थी.
तुर्की में नाकाम तख्तापलट के कारण एक दिन स्थगित रहने के बाद आज बैठक हुई. पेरिस स्थित संगठन ने फ्रांसीसी स्विस वास्तुकार ले कोरबुसियर के कार्य को विश्व विरासत स्थलों में शामिल किया. इसमें भारतीय शहर चंडीगढ़ भी है जिसकी योजना 1950 के दशक में उन्होंने बनायी थी.
इसमें कहा गया है कि सात देशों में फैले 17 स्थल नई पुरातात्विक भाषा के अविष्कार की गवाही हैं जिसने अतीत को बदला. अन्य स्थलों में चंडीगढ़ (भारत) में कांप्लेक्स डू कैपिटोल, नेशनल म्यूजियम ऑफ वेस्टर्न आर्ट, तोक्यो (जापान), ला प्लाटा में डॉ कुरुटकेट का घर (अर्जेंटीना) और मारसेली (फ्रांस) में यूनाइट डीहेबिटेशन शामिल हैं. अन्य मुख्य स्थल जिसे मान्यता मिली वह सिक्किम का कंचनजंघा राष्ट्रीय पार्क है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










