ePaper

पेमा खांडू बने अरूणाचल प्रदेश के नये मुख्यमंत्री

Updated at : 17 Jul 2016 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
पेमा खांडू बने अरूणाचल प्रदेश के नये मुख्यमंत्री

नयी दिल्ली : आज अरूणाचल प्रदेश के नये मुख्यमंत्री के तौर पर पेमा खांडू ने शपथ ले ली. पेमा खांडू नबाम तुकी जगह मुख्यमंत्री बनाये गये हैं. वहीं चौना मे ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस के बागी विधायकों को वापस लाने के लिये कांग्रेस विधायक दल की बैठक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आज अरूणाचल प्रदेश के नये मुख्यमंत्री के तौर पर पेमा खांडू ने शपथ ले ली. पेमा खांडू नबाम तुकी जगह मुख्यमंत्री बनाये गये हैं. वहीं चौना मे ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस के बागी विधायकों को वापस लाने के लिये कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बागियों ने पेमा खांडू को विधायक दल का नया नेता चुन लिया. साथ ही 30 में से 24 बागी विधायक वापस कांग्रेस में आ गये.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पेमा खांडू ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था. गौरतलब हो कि छह महीने की राजनैतिक उथल-पुथल के बाद राज्य में एक स्थिर सरकार अब बन गयी है. उससे पूर्व पेमा खांडू ने मीडिया से कहा था कि उन्होंने विधायकों के समर्थन के आधार पर राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. पेमा खांडू पहले भी मंत्री रह चुके हैं. अब उन्होंने नये मुख्यमंत्री के पद के रूप में शपथ लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola