केंद्र सरकार ने केवल अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल की सलाह पर काम किया : रिजिजू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गुवाहाटी : केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने आज कहा कि अरुणाचल प्रदेश के मामले में केंद्र ने केवल प्रदेश के राज्यपाल ज्योति प्रसाद राजखोवा के सुझाव पर काम किया और उच्चतम न्यायालय का निर्देश उसके खिलाफ नहीं है. नार्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस समारोह से इतर रिजिजू ने कहा, ‘‘ यह हमारा मामला नहीं है. यह […]
विज्ञापन
गुवाहाटी : केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने आज कहा कि अरुणाचल प्रदेश के मामले में केंद्र ने केवल प्रदेश के राज्यपाल ज्योति प्रसाद राजखोवा के सुझाव पर काम किया और उच्चतम न्यायालय का निर्देश उसके खिलाफ नहीं है. नार्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस समारोह से इतर रिजिजू ने कहा, ‘‘ यह हमारा मामला नहीं है. यह कहना गलत होगा कि यह फैसला केंद्र सरकार के खिलाफ है.
केंद्र सरकार ने राज्यपाल की रिपोर्ट के आधार पर काम किया. ” उन्होंने कहा, ‘‘ जो भी राजनीतिक मुद्दा है, यह कांग्रेस पार्टी के अंदर है और यह प्रदेश की विधानसभा में है. हम इस पूरी समस्या का हिस्सा नहीं है. ” मंत्री ने जोर दिया कि उच्चतम न्यायालय का निर्णय केंद्र के खिलाफ नहीं है. केंद्र सरकार शीर्ष अदालत के फैसले का सम्मान करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










