कम नहीं हो रही है “आप” की मुश्किलें, एक और विधायक पर लगा महिला से दुर्व्यवहार का आरोप
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के लिए परेशानियां खत्म नहीं हो रही है. आप के एक के बाद एक कई विधायकों पर संगीन आरोप लग रहे हैं अब आप के एक और विधायक प्रकाश झारवाल पर महिला के साथ बदसलूकी और छेड़खानी का आरोप लगा है. महिला ने साऊथ ईस्ट दिल्ली के देवली से […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के लिए परेशानियां खत्म नहीं हो रही है. आप के एक के बाद एक कई विधायकों पर संगीन आरोप लग रहे हैं अब आप के एक और विधायक प्रकाश झारवाल पर महिला के साथ बदसलूकी और छेड़खानी का आरोप लगा है.
महिला ने साऊथ ईस्ट दिल्ली के देवली से विधायक प्रकाश झारवाल पर महिला ने छेड़खानी और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है. महिला ने इसकी रिपोर्ट ग्रेटर कैलाश थाने में दर्ज करायी है. महिला ने बताया कि वह पानी की समस्या के सामाधान के लिए दिल्ली जल बोर्ड के कार्यालय गयी थी वहां विधायक भी मौजूद थे. उसकी शिकायतों को नजरअंदाज करते हुए उसके साथ बुरा बर्ताव किया गया और धक्का देकर जान से मारने की धमकी भी दी गयी.
दूसरी तरफ विधायक प्रकाश ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश कर दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर यह सब किया जा रहा है बीजेपी उन्हें इस तरह के मामलों में फंसाने की कोशिश कर रही है. पुलिस ने महिला के आरोप के आधार पर आई.पी.सी. की धारा 354, 506 व 509 के तहत मामला दर्ज किया है और पूरी घटना की जांच कर रही है.
इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के विधायकों पर भ्रष्टाचार, दुर्व्यवहार जैसे कई संगीन आरोप लगे. इस सूची में सबसे पहला नाम सोमनाथ भारती का है उन पर अफ्रीकी मूल की महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगा था. अब इस सूची में आप के कई विधायकों के नाम शामिल हैं. कुछ दिनों पहले ही विधायक दिनेश मोहनिया को दिल्ली पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस से खींचकर ले गयी थी. उनपर एक बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मारने और महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप है. आम आदमी पार्टी इस तरह के आरोपों पर नेताओं के बचाव में इसे राजनीतिक साजिश करार देती रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










