ePaper

ईद की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देशवासियों को बधाई दी

Updated at : 06 Jul 2016 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
ईद की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देशवासियों को बधाई दी

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर आज देशवासियों को बधाई दी. राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, ‘‘ ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर मैं अपने सभी देशवासियों विशेष रुप से भारत और विदेशों में रह रहे सभी मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.” उन्होंने कहा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर आज देशवासियों को बधाई दी. राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, ‘‘ ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर मैं अपने सभी देशवासियों विशेष रुप से भारत और विदेशों में रह रहे सभी मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.”

उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर का त्योहार ‘रमजान’ के एक महीने की इबादत के बाद आता है. हमें इस अवसर पर मानवता की सेवा के लिए खुद को पुन: समर्पित करने के साथ ही गरीब और जरुरतमंद लोगों के साथ खुशी बांटना चाहिए. उन्होंने कहा कि ईद का त्यौहार हमें आपसी सद्भावना हेतु देश की प्रतिबद्धता को सुदृढ करने और हम में से हर एक को प्रेम और भाईचारे के मार्ग का अनुसरण करने को प्रेरित करता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola