''आप'' भ्रष्ट अधिकारियों, मंत्रियों का संरक्षण कर रही है : भाजपा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jul 2016 8:36 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली प्रदेश भाजपा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार भ्रष्ट विधायकों, मंत्रियों एवं अधिकारियों का संरक्षण कर रही है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा, ‘‘ दिल्ली सरकार ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों को आश्रय दे रही है जो […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दिल्ली प्रदेश भाजपा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार भ्रष्ट विधायकों, मंत्रियों एवं अधिकारियों का संरक्षण कर रही है.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा, ‘‘ दिल्ली सरकार ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों को आश्रय दे रही है जो भ्रष्ट है और जिनका ट्रैक रिकार्ड खराब है, साथ ही ऐसे विधायकों का संरक्षण कर रही है जो भ्रष्टाचार में लिप्त है और ऐसे मंत्री जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज है. ‘ भाजपा ने 1000 रुपये के नोट की पृष्ठभूमि वाली पुस्तिका तैयार की है जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का चित्र और 400 करोड रुपये का उल्लेख है जिसका आशय कथित वाटर टैंकर घोटाले से है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




