मोदी की मंत्रिपरिषद में वकील, डॉक्टर, पीएचडी धारी

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रिपरिषद में आज शामिल मंत्रियों में छह वकीला, कैंसर सर्जरी में एक विशेषज्ञ और एक पीएचडी डिग्री धारक शामिल है. इसके अलावा चार मंत्री पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, पांच ग्रेजुएट और दो अंडरग्रेजुएट हैं. छह वकील मंत्रियों में पी पी चौधरी उच्चतम न्यायालय में वकालत करते हैं जबकि अन्य […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रिपरिषद में आज शामिल मंत्रियों में छह वकीला, कैंसर सर्जरी में एक विशेषज्ञ और एक पीएचडी डिग्री धारक शामिल है. इसके अलावा चार मंत्री पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, पांच ग्रेजुएट और दो अंडरग्रेजुएट हैं. छह वकील मंत्रियों में पी पी चौधरी उच्चतम न्यायालय में वकालत करते हैं जबकि अन्य विजय गोयल, फग्गन सिंह कुलस्ते, अर्जुन राम मेघवाल, एस एस अहलुवालिया और राजन गोहैन हैं.

विस्तारित मंत्रिपरिषद में सुभाष राम राव भामरे चिकित्सा पृष्ठभूमि वाले अकेले मंत्री हैं. वह कैंसर सर्जरी में विशेषज्ञता प्राप्त डॉक्टर हैं. कृष्णा राज, अनुप्रिया सिंह पटेल, सी आर चौधरी और अनिल माधव दवे के पास पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री है जबकि एम जे अकबर, रमेश जिगाजिनागी, जसवंत सिंह भभोर, परषोत्तम रुपाला और मनसुख मंदाविया ग्रेजुएट हैं.
नये मंत्रियों में महेंद्र नाथ पांडेय पीएचडी हासिल कर चुके अकेले मंत्री हैं. वह हिन्दी में पीएचडी प्राप्त कर चुके हैं. लोकसभा और राज्यसभा की वेबसाइटों पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक दो अन्य मंत्रियों में अजय टम्टा और रामदास अठावले अंडरग्रेजुएट हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola