अरविंद केजरीवाल ने गोवा विधानसभा चुनाव में 40 में से 35 सीट जीतने का दावा किया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पणजी : आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारी शुरू कर दी है. उन्होंने दावा किया कि वो 40 सीटों में से 35 सीटों पर कब्जा करेंगे. अरविंद केजरीवाल ने यहां मछुआरों के परिवारवालों से भी मुलाकात की. पत्रकारों […]
विज्ञापन
पणजी : आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारी शुरू कर दी है.
उन्होंने दावा किया कि वो 40 सीटों में से 35 सीटों पर कब्जा करेंगे. अरविंद केजरीवाल ने यहां मछुआरों के परिवारवालों से भी मुलाकात की. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, हमें पूरा विश्वास है कि हम 35 सीट जीतेंगे. हमारी पहली प्राथमिकता भ्रष्टाचार पर नियंत्रण की होगी. हम अगर भ्रष्टाचार रोकने में कामयाब रहे तो नशाखोरी भी कम हो जायेगी.
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में जीत के बाद अब दूसरे राज्यों की तरफ भी देख रही है. पंजाब और गोवा को पार्टी ने अपनी प्राथमिकता सूची में ऊपर रखा है. पार्टी अपनी ऱणनीति भी इसी आधार पर तय कर रही है. अरविंद केजरीवाल का गोवा दौरा भी इसी अभियान का हिस्सा है. पंजाब चुनाव के लिए पार्टी पहले से ही कमर कस कर तैयार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










