J&K : पंपोर में CRPF काफिले पर आतंकी हमले का वीडियो सामने आया

जम्मू :जम्मू-कश्मीरके पंपोर मेंसीआरपीएफ काफिले पर हुए आतंकी हमले का वीडियो सामने आया है. एक समाचार चैनल ने यह खबर दी है. इस हमले मेंआठ जवान शहीद हो गयेथे जबकिइक्कीस जवान घायल थे. वहीं जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गये थे. मालूमहो कि पंपोर में शनिवार को सीआरपीएफ की बस पर उस वक्त हमला […]
जम्मू :जम्मू-कश्मीरके पंपोर मेंसीआरपीएफ काफिले पर हुए आतंकी हमले का वीडियो सामने आया है. एक समाचार चैनल ने यह खबर दी है. इस हमले मेंआठ जवान शहीद हो गयेथे जबकिइक्कीस जवान घायल थे. वहीं जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गये थे.
मालूमहो कि पंपोर में शनिवार को सीआरपीएफ की बस पर उस वक्त हमला हुआ था जब वे फायरिंग प्रैक्टिस कर लौट रहे थे. शहीद हुए जवान सीआरपीएफ की 161वीं बटालियन के थे. एके-47 से फायरिंग के बीच एक शख्स ने बहादुरी दिखाते हुए मोबाइल से वीडियो बना लिया. यह शख्स मुठभेड़ स्थल के पास स्थित घर में बैठा हुआ था. वीडियो में सीआरपीएफ की बस के नीचे खड़ा एक आतंकी अंधाधुंध फायरिंग करते हुए दिख रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि गोली लगने से कैसे बस के शीशे टूट रहे हैं. करीबदो मिनट के इस वीडियो में लगातार फायरिंग की आवाज सुनाई दे रही है. हालांकि सीआरपीएफ जवानों ने काउंटर फायरिंग करते हुए लश्कर ए तैयबा केदो आतंकियों को ढेर कर दिया. मारे गये दोनों पाकिस्तानी आतंकियों के पास से दो एके 47, 11 मैगजीन और 130 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. जानकारी के मुताबिक इस साजिश में दो और आतंकी शामिल थे जो भाग गये. इनकी तलाश जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




