जम्मू-कश्मीर : कुपवाड़ा में एक और आतंकवादी ढेर, श्रीनगर में आईईडी मिला

श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर के कुपवाडा में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया. इसके साथ ही कल से जिले में हुयी तीन मुठभेडों में मारा जाने वाला यह सातवां आतकंवादी था. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह हंदवारा के पेठा वदार वन इलाके में मुठभेड शुरू […]
श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर के कुपवाडा में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया. इसके साथ ही कल से जिले में हुयी तीन मुठभेडों में मारा जाने वाला यह सातवां आतकंवादी था. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह हंदवारा के पेठा वदार वन इलाके में मुठभेड शुरू हुयी.
इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिलने के बाद सेना और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरु किया. छुपे हुये आतंकवादियों ने उन पर गोली चलाई जिसके बाद शुरु हुयी मुठभेड में आतंकवादी मारा गया. उन्होंने बताया कि अंतिम खबर आने तक अभियान जारी था.
आज की मुठभेड को मिला कर कल से कुपवाडा जिले में यह तीसरी मुठभेड है जिनमें अब तक कुल सात आंतकवादी मारे गये हैं. जिले के लोबाल इलाके के दोबवान जंगलों में हुयी एक मुठभेड में कल तीन आतंवादी मारे गये थे.
कल शाम जिले के दरुगमुल्ला इलाके के वाटरखानी जंगलों में हुयी एक अन्य मुठभेड में सुरक्षा बलों ने तीन अन्य आतंकवादियों को मार गिराया था. इस बीच, सुरक्षा बलों ने यहां पर एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सपलोसिव डिवाइस (आईईडी) का पता लगाया और उसे निष्क्रिय कर एक खतरे को टाल दिया.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांच किलोग्राम वजन का एक आईईडी एक कूकर में रखा गया था. पुलिस ने आज सुबह श्रीनगर के हैदरपोरा में एक फ्लाईओवर के नजदीक इसे बरामद किया. उन्होंने बताया कि इस आईईडी को बम निष्क्रिय करने वाले एक दस्ते ने नष्ट कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




