ePaper

...तो इसलिए हिंदू सेना ने मनाया डोनाल्ड ट्रंप का जन्मदिन, की जीत की कामना

Updated at : 14 Jun 2016 3:28 PM (IST)
विज्ञापन
...तो इसलिए हिंदू सेना ने मनाया डोनाल्ड ट्रंप का जन्मदिन, की जीत की कामना

नयी दिल्ली : डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान ने भले ही अमेरिका में उनके कई विरोधियों को अमेरिका चुनाव में ट्रंप पर हमला करने का एक शानदार मौका दे दिया हो लेकिन ट्रंप के इस बयान ने उनकी लोकप्रियता भी बढ़ा दी है. 14 जून को उनका जन्मदिन न सिर्फ अमेरिका में बल्कि भारत में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान ने भले ही अमेरिका में उनके कई विरोधियों को अमेरिका चुनाव में ट्रंप पर हमला करने का एक शानदार मौका दे दिया हो लेकिन ट्रंप के इस बयान ने उनकी लोकप्रियता भी बढ़ा दी है. 14 जून को उनका जन्मदिन न सिर्फ अमेरिका में बल्कि भारत में भी उनके समर्थकों ने मनाया.

दिल्ली के जंतर-मंतर में हिंदू सेना ने ट्रंप की जीत के लिए हवन किया और उनके जन्मदिन पर 7 किलो का एक बड़ा केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया. हिंदू सेना ट्रंप की जीत के लिए प्रार्थना कर रही है. उन्होंने गुब्बारे के साछ डोनाल्ड ट्रंप की एक बड़ी तस्वीर भी लगायी.

इस तस्वीर पर लिखा था "मानवता के रक्षक के जन्मदिन पर हमारे साथ जुड़ें". इसके साथ ही उनके जन्मदिन के जश्न की भी तैयारी की गयी. जिसमेंआर्केेस्ट्राभी शामिल था. विष्णु गुप्ता ने कहा, हम डोनाल्ड ट्रंप के तर्क से सहमत हैं दुनिया में इस्लामिक आतंकवाद एक कैंसर है और इस नियंत्रण बेहद जरूरी है. इसलिए हम ट्रंप की जीत की कामना कर रहे हैं. ट्रंप ने बयान दिया था कि अगर वो जीते तो यूएस में मुसलमानों के आने पर रोक लगा देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola