#DU Admission : आवेदन से पहले हर स्ट्रीम के न्यूनतम अंकों को जानें

Updated at : 04 Jun 2016 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
#DU Admission : आवेदन से पहले हर स्ट्रीम के न्यूनतम अंकों को जानें

नयी दिल्ली : डीयू के यूजी कोर्सेस के लिए आवेदन करते समय छात्र अपने अंकों को लेकर असमंजस मेंहैंकि किस कोर्स के लिए उनके अंक फिट बैठेंगे. जाहिर तौर पर डीयू के किसी भी कोर्स में चयन आपके अंकों के आधार पर ही होगा. आपके जितने अधिक होंगे, मेरिट लिस्ट में आने की संभावना उतनी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : डीयू के यूजी कोर्सेस के लिए आवेदन करते समय छात्र अपने अंकों को लेकर असमंजस मेंहैंकि किस कोर्स के लिए उनके अंक फिट बैठेंगे. जाहिर तौर पर डीयू के किसी भी कोर्स में चयन आपके अंकों के आधार पर ही होगा. आपके जितने अधिक होंगे, मेरिट लिस्ट में आने की संभावना उतनी ही अधिक होगी. आवेदन करने से पहले यह भी जानना जरूरी है कि डीयू ने हर स्ट्रीम के लिए न्यूनतम अंकों की सीमा पहले ही तय कर रखी है. यदि आप न्यूनतम अंकों की शर्तों को पूरा नहीं करते हैं, तो आवेदन नहीं कर पायेंगे.

यूजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए विश्वविद्यालय में चार प्रमुख स्ट्रीम- आर्ट्स/ ह्यूमेनिटीज/ म्यूजिक व फाइन आर्ट्स, कॉमर्स, मैथमेटिकल साइंसेज और साइंसेज हैं. किसी भी स्ट्रीम में आवेदन करने से पहले आप तय कर लें कि उस स्ट्रीम के लिए न्यूनतम अंक शर्तों को पूरा करते है या नहीं?
बीए/ बीए (वोकेशनल)/ बीकॉम : इस कोर्स के लिए अर्हता परीक्षा में आपके कम से कम 40 फीसदी अंक होने चाहिए. इस कोर्स के लिए आपकी मेरिट तीन एकेडमिक विषयों और एक भाषा में प्राप्तांक के आधार पर तय होगी.
बीए (ऑनर्स)/ बीकॉम (ऑनर्स) : इस कोर्स के लिए न्यूनतम अंक 45 फीसदी होने चाहिए. इसमें भी मेरिट एक भाषा और तीन एकेडमिक विषयों के आधार पर तय होगी.
बीए (ऑनर्स) (अरेबिक, हिंदी, पर्सियन, पंजाबी, उर्दू, संस्कृत, बंगाली) : इसके लिए अर्हता परीक्षा में कुल प्राप्तांक 45 प्रतिशत होना चाहिए. ऐसे अभ्यर्थी जिनके केवल 40 प्रतिशत ही अंक हैं, आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते ऑनर्स वाले विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए.
बीए (ऑनर्स) फ्रेंच, जर्मन, इटैलियन और स्पेनिश : 12वीं में कम से कम 45 प्रतिशत अंक जरूरी है.
कंप्यूटर साइंस : इसके लिए गणित विषय में कम से कम 60 प्रतिशत अंक चाहिए और न्यूनतम कुल प्राप्तांक 55 प्रतिशत होना अनिवार्य है. इस कोर्स के लिए मेरिट गणित, एक भाषा और दो अन्य अकादमिक विषयों जैसे- फिजिक्स, केमिस्ट्री/ कंप्यूटर साइंस/ इन्फॉरमेटिक्स के आधार पर बनेगी. अन्य स्ट्रीम के छात्र गणित और एक भाषा के साथ दो अन्य विषयों को लेकर आवेदन कर सकते हैं, लेकिन ऐसे छात्रों को दो प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ेगा.
मैथ्स, स्टेटिस्टिक्स : अर्हता परीक्षा में न्यूनतम प्राप्तांक 45 प्रतिशत और मैथ्स में कम से कम 50 प्रतिशत अंक जरूरी है.
बीएससी (ऑनर्स) (बॉटनी, जूलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, एंथ्रोपोलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्र, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन और पॉलिमर साइंस) : कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं होना आवश्यक है. मेरिट तीन साइंस विषयों के आधार पर बनेगी.
बीएससी (ऑनर्स) फूड टेक्नोलॉजी : कम से कम 55 प्रतिशत अंक जरूरी है. इसके लिए मेरिट तीन साइंस विषयों और एक भाषा के आधार पर बनेगी.
बीएससी फिजिकल साइंस/ एप्लाइड फिजिकल साइंस, लाइफ साइंस/ एप्लाइड लाइफ साइंस : न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक होने चाहिए. मेरिट तीन साइंस विषयों क्रमश: (फिजिक्स, केमिस्ट्री/ कंप्यूटर साइंस, मैथ्स) और (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी/ बायोटेक्नोलॉजी) के आधार पर बनेगी.
अब तक 1,38,915 छात्रों ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
डीयू में यूजी कोर्सेस के लिए चल रहे आवेदन के चौथे दिन 1,38,915 छात्रों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया. विश्वविद्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार शनिवार शाम छह बजे तक 57,455 छात्रों ने अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करते हुए फीस का भी भुगतान कर दिया. चौथे दिन भी रजिस्ट्रेशन करानेवालों में लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या अधिक रही. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करनेवालों में लड़कों की संख्या 28,245 रही, तो लड़कियों की संख्या 29,208 हो चुकी थी.
एडमिशन काउंसेलिंग
सीबीएसइ बोर्ड से बिना मैथ्स के मेरे चार विषयों में 80.5 प्रतिशत अंक हैं. एकाउंटेंसी में 88 प्रतिशत अंक हैं. क्या डीयू में कॉमर्स से संबंधित किसी कोर्स में एडमिशन मिल सकता है? – श्रुति भारती
आप बीकॉम के लिए आवेदन कर सकती हैं, लेकिन एडमिशन मिलना कटऑफ अंक पर निर्भर करेगा. बीकॉम ऑनर्स और इकोनॉमिक्स ऑनर्स के लिए मैथ्स की अनिवार्यता लागू की गयी है. इन पाठ्यक्रमों में आप आवेदन नहीं कर पायेंगी.
-मैं जानना चाहती हूं कि आवेदन के समय अपलोड करनेवाले दस्तावेजों में कक्षा 12 का अंकपत्र या बोर्ड सर्टिफिकेट में से क्या अपलोड करना है? दूसरा प्रश्न यह है कि क्या डीयू के कॉलेजों के लिए अलग से आवेदन करना होगा? – आकांक्षा पाठक, अनन्या गुप्ता
आपको 12वीं के मार्क्सशीट को स्वसत्यापित करके अपलोड करना होगा. यदि रिजल्ट की प्रतीक्षा है, तो इसे आवेदन के समय दर्ज कर सकती हैं. यदि बोर्ड से आपको मार्क्सशीट नहीं मिल पायी है तो मार्क्सशीट मिलने के बाद इसे स्वसत्यापित कर अपलोड कर सकती हैं.
दूसरी बात यह कि आवेदन के समय आपको कॉलेज नहीं चुनना है. माइनोरिटी कॉलेजों के लिए अलग से आवेदन करना होता, लेकिन साथ ही आपको विश्वविद्यालय के पोर्टल पर भी रजिस्ट्रेशन कराना होगा.
मैंने बिहार बोर्ड से 77 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास की है. मैं डीयू के बीसीए कोर्स में दाखिला लेना चाहता हूं. इस कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है? -अंकित कुमार
यहां आप बीएससी (कंप्यूटर साइंस) के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आपको डीयू के यूजी एडमिशन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.
मैंने 71.2 प्रतिशत अंकों के साथ झारखंड बोर्ड से 12वीं साइंस विषयों में पास किया है. क्या डीयू में बीए सोशियोलॉजी या हिस्ट्री ऑनर्स में दाखिला मिल सकता है? क्या झारखंड बोर्ड के छात्रों को कट-ऑफ में कोई छूट मिलती है? -पीयूष प्रसाद
आपको दाखिला मिलेगा या नहीं, यह तो कट-ऑफ जारी होने के बाद पता चल पायेगा. दूसरी बात झारखंड या किसी राज्य बोर्ड के छात्रों को कोई छूट नहीं दी जाती है.
मैंने अपनी इंगलिश की कॉपी पुनर्जांच के लिए दी है. डीयू के लिए आवेदन अभी के नंबर के आधार पर करूं या नये रिजल्ट का इंतजार करूं. यदि अभी नंबरों के आधार आवेदन करते हैं, तो बढ़े हुए नंबर को एडमिशन के समय आधार माना जायेगा? -पुरवाशा
एडमिशन मेरिट के आधार पर तय होगा. आप जिस अंक का जिक्र करेंगे, उसी के आधार पर प्रवेश मिलेगा. हां, एक उपाय हो सकता है कि मौजूदा अंकों के आधार पर आ‌वेदन कर दीजिये. यदि स्क्रूटनी का अंक अंतिम तिथि 19 जून से पहले आ जाता है, तो नयी लॉग-इन आइडी से आवेदन कर सकते हैं और पहला आवेदन निरस्त कर सकते हैं.
मैंने बीए और बीएससी कोर्स के लिए आवेदन किया है. पेमेंट पोर्टल पर फीस भुगतान के लिए केवल दो विकल्प आइडीबीआइ और पेटीएम आ रहे हैं. क्या मैं एसबीआइ, एचडीएफसी या एक्सिस डेबिट कार्ड भुगतान कर सकती हूं? – पूर्बा सिन्हा आपको तय नियमों के मुताबिक ही फीस का भुगतान करना होगा.
ऐतिहासिक विरासत को समेटे है हिंदू कॉलेज
देश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अहम स्थान रखनेवाले इस कॉलेज की स्थापना 1899 में हुई थी. एक शताब्दी से अधिक पुराना यह कॉलेज देश के स्वतंत्रता संघर्ष के दिनों में बौद्धिक और राजनीतिक वाद-संवाद का प्रमुख केंद्रों में से एक था. कॉलेज साइंस, सोशल साइंस, ह्यूमेनिटीज स्ट्रीम में कई स्नातक और परास्नातक कोर्स संचालित करता है. पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा, आकाश चोपड़ा, गौतम गंभीर, फिल्म अभिनेता मनोज कुमार, अर्जुन रामपाल, फिल्म निदेशक विशाल भारद्वाज, इम्तियाज अली और अभिषेक चौबे, मशहूर पत्रकार अर्नब गोस्वामी, विख्यात इतिहासकार बिपिन चंद्रा, राजनीतिज्ञों में सुब्रमण्यम स्वामी, मीनाक्षी लेखी इस कॉलेज के छात्र रहे हैं.
कोर्स : बीएससी फिजिकल साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, केमिस्ट्री, बीएससी (ऑनर्स) फिजिक्स, मैथ्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, बीकॉम (ऑनर्स), बीए (ऑनर्स) इंगलिश, इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री, फिलॉस्फी, पॉलिटिकल साइंस, हिंदी, संस्कृत आदि. सुविधाएं : हॉस्टल (119 कमरे), लाइब्रेरी, काउंसेलिंग सेल, दिशा-द प्लेसमेंट सेल, वुमेन डेवलपमेंट सेल आदि.
पता –
हिंदू कॉलेज
यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली,
यूनिवर्सिटी एन्क्लेव, दिल्ली-110007
फोन-27667184
कैसे पहुंचें – विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन.
नोट : दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले से संबंधित आपके मन में कोई सवाल है, तो हमें इ-मेल करें :delhi@prabhatkhabar.in
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola