ePaper

भाजपा सांसद पूनम महाजन को प‍कड़नी थी फ्लाईट, रेलवे ने दौड़ा दी स्‍पेशल ट्रेन

Updated at : 02 Jun 2016 5:07 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा सांसद पूनम महाजन को प‍कड़नी थी फ्लाईट, रेलवे ने दौड़ा दी स्‍पेशल ट्रेन

भोपाल : महाराष्ट्र से भाजपा की लोकसभा सांसद पूनम महाजन दो दिन पहले भोपाल हवाई अड्डे से मुंबई की फ्लाइट पकड़ने के लिये बीना से भोपाल तक रेलवे की स्पेशल ट्रेन से पहुंची थीं. पश्चिम-मध्य रेलवे जोन के महाप्रबंधक रमेश चन्द्रा ने बताया, ‘‘सांसद पूनम (पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की बेटी) को नियमों के […]

विज्ञापन

भोपाल : महाराष्ट्र से भाजपा की लोकसभा सांसद पूनम महाजन दो दिन पहले भोपाल हवाई अड्डे से मुंबई की फ्लाइट पकड़ने के लिये बीना से भोपाल तक रेलवे की स्पेशल ट्रेन से पहुंची थीं.

पश्चिम-मध्य रेलवे जोन के महाप्रबंधक रमेश चन्द्रा ने बताया, ‘‘सांसद पूनम (पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की बेटी) को नियमों के खिलाफ जाकर कोई वीआईपी सुविधा नहीं दी गई है. वास्तव में भोपाल से स्पेशल ट्रेन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के लिये एक दिन पहले (31 मई) प्रदेश के सागर जिले में भेजी गई थी.’ महाप्रबंधक ने बताया कि सिन्हा सागर में रेलवे के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इसी कार्यक्रम में पूनम महाजन भी शरीक हुई थीं. इसके बाद दोनों स्पेशल ट्रेन से सागर से निकट बीना पहुंचे और रेल राज्य मंत्री ने बीना में रेल ओवरब्रिज का उद्घाटन किया.
उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक समारोह के बाद सिन्हा को स्पेशल ट्रेन से भोपाल वापस लौटकर विमान सेवा से दिल्ली जाना था, लेकिन समारोह में देर होने की वजह से सिन्हा अंतिम क्षणों में अपने तय कार्यक्रम में बदलाव करते हुए बीना से ट्रेन द्वारा दिल्ली के लिये रवाना हो गये.
उन्होंने कहा कि एक सैलून और एक एसी कोच वाली स्पेशल ट्रेन को वापस भोपाल आना ही था और तो उसमें सवार होकर पूनम भी भोपाल पहुंच गईं. इसमें इससे अधिक और कुछ मतलब नहीं निकाला जाना चाहिये. उन्होंने कहा ‘‘यह मात्र एक संयोग था. पूनम के साथ पश्चिम-मध्य रेलवे के मुख्य सुरक्षा आयुक्त भी स्पेशल ट्रेन से भोपाल लौटे थे.’
भाजपा के सूत्रों के मुताबिक, ‘‘पूनम को 31 मई की रात को लगभग 9 बजे भोपाल हवाई अड्डे से मुंबई के लिये विमान पकड़ना था.’ रेलवे द्वारा शाम को 7 बजे बीना से चली स्पेशल ट्रेन को भोपाल के बाहरी रेलवे स्टेशन सूखी सेवनिया तक मात्र 90 मिनट में पहुंचाया गया तथा इस ट्रेन को रास्ता देने के लिये मार्ग में कई नियमित ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोका गया. हालांकि, मीडिया की खबरों के अनुसार रेलवे नियमों के तहत किसी भी सांसद के लिये स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रावधान नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola