लाल कृष्ण आडवाणी ने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की

हरिद्वार : देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने आज केंद्र की भाजपा नीत सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल की जमकर प्रशंसा की और कहा कि देश की जनता ने जिस उम्मीद से प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी की सरकार में विश्वास व्यक्त किया था, वह उस पर खरा उतर रही […]
हरिद्वार : देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने आज केंद्र की भाजपा नीत सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल की जमकर प्रशंसा की और कहा कि देश की जनता ने जिस उम्मीद से प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी की सरकार में विश्वास व्यक्त किया था, वह उस पर खरा उतर रही है.
ऋषिकेश जाते समय पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में आडवाणी ने मोदी सरकार की तारीफ की और उसके दो साल के कार्यकाल को बहुत अच्छा बताया. उन्होंने केंद्र सरकार की रीति और नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मोदी सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल जनता की उम्मीदों से भी अधिक अच्छा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




