''सर्बानंद'' से भाजपा में आनंद ही आनंद

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम में भाजपा की जीत को ‘ऐतिहासिक’ और ‘अभूतपूर्व’ करार देते हुए कहा कि पार्टी राज्य के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी और राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जायेगी. उन्होंने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भाजपा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम में भाजपा की जीत को ‘ऐतिहासिक’ और ‘अभूतपूर्व’ करार देते हुए कहा कि पार्टी राज्य के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी और राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जायेगी. उन्होंने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इन दोनों राज्यों में भी पार्टी ने ‘संकल्पबद्ध’ प्रदर्शन किया. मोदी ने कहा, ‘‘पूरे देश में लोगों ने भाजपा पर भरोसा जताया और इसे एक ऐसी पार्टी के रुप में देखा जो समग्र और समावेशी विकास कर सकती है.

सर्बानंद सोनोवाल ने बांधा पार्टी के सिर जीत का सेहरा
भाजपा का असम में पहली बार सरकार बनाने की ओर अग्रसर है. रूझानों के अनुसार भाजपा ने असम में शानदार प्रदर्शन किया है जिसपर पीएम ने खुशी जाहिर की है. भाजपा ने असम में मुख्‍यमंत्री पद का उम्‍मीदवार चुनाव से पहले ही घोषित कर दिया था. यह नाम था केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल का जो भाजपा के लिए भाग्यशाली साबित हुआ. सर्बानंद को मुख्‍यमंत्री पद का उम्‍मीदवार बनाते हुए पार्टी ने उनसे बड़ी उम्‍मीद की थी जिस पर वो खरे उतरे हैं. मतदान के बाद एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनती दिख रही थी और नतीजों में भी यह आंकड़े सही साबित हुए.

पीएम ने किया ट्विट
उन्होंने कहा कि मतगणना में असम में भाजपा के बड़ी जीत की ओर बढ़ने के बीच प्रधानमंत्री ने ट्विट में कहा कि असम में अभूतपूर्व जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और हृदय से बधाई. यह जीत सभी मानकों पर ऐतिहासिक है. ‘ उन्होंने कहा कि उन्होंने सर्बानंद सोनोवाल से बात की जो राज्य में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार है. प्रधानमंत्री ने उन्हें पार्टी के शानदार प्रदर्शन और प्रचार अभियान में प्रयासों के लिए बधाई दी.

असम को किया विकास के लिये आश्वस्त
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा असम के लोगों की आशा और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी और राज्य की विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों तक ले जायेगी. ‘ एक अन्य ट्विट में उन्होंने कहा, ‘‘ मैं असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुदुचेरी और केरल के लोगों को समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं और यह आश्वस्त करता हूं कि हम हमेशा से कठिन परिश्रम करेंगे और उनकी सेवा करेंगे.

पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई
पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के संकल्पबद्ध प्रयासों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वे लोगों से जुडे मुद्दे उठाना जारी रखेंगे. मोदी ने कहाकि केरल में पार्टी की मेहनत रंग लाई है और हम लोगों की और मजबूत आवाज बनेंगे. उन्होंने कहाकि मैं उन सभी लोगों को नमन करता हूं जिन्होंने दशक दर दशक ईट से ईट जोड़कर भाजपा को खड़ा किया. उनके ही प्रयासों का परिणाम आज हम देख रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola