स्पीड पोस्ट से पति ने दिया तलाक, युवती करेंगी सुप्रीम कोर्ट का रुख
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 May 2016 4:30 PM (IST)
विज्ञापन

जयपुर : पच्चीस साल की युवती अाफरीन रहमान ने दावा किया है कि उसके पति ने स्पीड पोस्ट कर उसे तलाक दे दिया है. पति के इस फैसले से दुखित अाफरीन ने अदालत का दरवाजा खटखटाने का फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि वह पति के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर […]
विज्ञापन
जयपुर : पच्चीस साल की युवती अाफरीन रहमान ने दावा किया है कि उसके पति ने स्पीड पोस्ट कर उसे तलाक दे दिया है. पति के इस फैसले से दुखित अाफरीन ने अदालत का दरवाजा खटखटाने का फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि वह पति के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगी.
25-yr old Afreen Rehman frm Jaipur claims she has been divorced through a speed post,moves SC against 'triple talaq' pic.twitter.com/10fT2Dz5IJ
— ANI (@ANI) May 18, 2016
अाफरीन ने मीडिया को बताया कि उनकी शादी 2014 में मैट्रोमैनियल वेबसाइट के मदद से हुई थी. शादी के दो-तीन महीने बाद ही सास-ससुर ने मुझे दहेज को लेकर प्रताडित करना शुरू कर दिया. इसके बाद वे मेरेे साथ मारपीट करने लगे. तंग आकर मैं वापस मायके आ गयी. कुछ दिनों पहले मुझे स्पीड पोस्ट मिला जिसके जरिये मेरे पति ने मुझे तीन तलाक दे दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




