क्या गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन को पद से हटायेगी भाजपा?

नयी दिल्ली : गुजरात में कुछ दिनों से जारी आंदोलन और हिंसा की घटना के बाद भाजपा शीर्ष नेतृत्व कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन की छुट्टी हो सकती है. राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा शीर्ष […]
नयी दिल्ली : गुजरात में कुछ दिनों से जारी आंदोलन और हिंसा की घटना के बाद भाजपा शीर्ष नेतृत्व कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन की छुट्टी हो सकती है. राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा शीर्ष नेतृत्व ये बडा़ कदम उठा सकता है.सूत्रों के अनुसार,ओम माथुर कमेटी की रिपोर्ट में आनंदी बेन सरकार के बारे में अच्छे तथ्य उभर कर सामने नहीं आये हैं. भाजपा के सांगठनिक ताने-बाने में अहम स्थान रखने वाले व प्रचारक पृष्ठभूमि से आने वाले ओम माथुर की सलाह को पार्टी हल्के में नहीं ले सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




