ePaper

आसाराम के समर्थकों का उत्‍पात, 6 गाडियां तोड़ी, 7 पुलिसकर्मी घायल

Updated at : 16 May 2016 5:21 PM (IST)
विज्ञापन
आसाराम के समर्थकों का उत्‍पात, 6 गाडियां तोड़ी, 7 पुलिसकर्मी घायल

नयी दिल्ली: यौन शोषण मामले में गिरफ्तार आसाराम बापू की रिहाई की मांग कर रहे उनके समर्थकों ने संसद भवन मार्ग पर जमकर हंगामा किया और वहां मौजूद 6 गाडियां तोड़ डाली. उन्‍होंने पुलिस स्‍टेशन पर पथराव भी किया जिसमें 7 पुलिसकर्मी घायल हो गये. इस हंगामें में आसाराम के कुछ समर्थक भी घायल हुए […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: यौन शोषण मामले में गिरफ्तार आसाराम बापू की रिहाई की मांग कर रहे उनके समर्थकों ने संसद भवन मार्ग पर जमकर हंगामा किया और वहां मौजूद 6 गाडियां तोड़ डाली. उन्‍होंने पुलिस स्‍टेशन पर पथराव भी किया जिसमें 7 पुलिसकर्मी घायल हो गये. इस हंगामें में आसाराम के कुछ समर्थक भी घायल हुए हैं.

एक नाबालिग लड़की ने आसाराम के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था जिसके बाद पुलिस ने 31 अगस्त 2013 को आसाराम को गिरफ्तार कर लिया था. तब से लेकर वे जेल में बंद है. बीते 13 मई को नियमित होनेवाली सुनवाई के बाद अदालत से बाहर आते हुए उन्‍होंने कहा था कानून अंधा है.

उन्‍होंने कहा था,’ कानून अंधा है और यह किसी को भी जेल भेज सकता है. एक लड़की ने कुछ कह दिया जिसके लिए इतने लोगों को परेशान किया जा रहा है.’ उन्‍होंने दावा किया कि उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है. उन्‍हें खास चिकित्‍सा की अवश्‍यकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola