चीन की सीमा से लगे भारतीय गांवों में आया संदिग्ध फोन, पूछा – सेना की आवाजाही का समय

Updated:
विज्ञापन
चीन की सीमा से लगे भारतीय गांवों में आया संदिग्ध फोन, पूछा – सेना की आवाजाही का समय

लेह/नयी दिल्ली : वास्तविक नियंत्रण रेखा के समीप सेना की तैनाती के बारे में जानकारी के लिए पाकिस्तान या चीन के जासूसों से ग्राम प्रधान समेत स्थानीय निवासियों को कई टेलीफोन आने के बाद भारत चीन सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है.आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि खुद को कर्नल या एक स्थानीय अधिकारी […]

विज्ञापन

लेह/नयी दिल्ली : वास्तविक नियंत्रण रेखा के समीप सेना की तैनाती के बारे में जानकारी के लिए पाकिस्तान या चीन के जासूसों से ग्राम प्रधान समेत स्थानीय निवासियों को कई टेलीफोन आने के बाद भारत चीन सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है.आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि खुद को कर्नल या एक स्थानीय अधिकारी बताते हुए फोनकर्ता इलाके में सेना की मौजूदगी और उसकी आवाजाही के समय के बारे में कई सवाल पूछते हैं.चांग ला और त्सांगटे गांव के बीच के डुरबक गांव के सरपंच को हाल ही में एक फोन आया जिसमें फोनकर्ता ने पूछा कि क्या सेना के साथ लंबित मुद्दे हल कर लिए गए.डुरबुक गांव समुद्र तल से 13,500 फुट की उंचाई पर है.

फोन के समय सेना के कैंप के अंदर बैठे सरपंच को संदेह हो गया और उसने फोनकर्ता से उसकी पहचान के बारे में पूछा. फोनकर्ता ने खुद को उपायुक्त कार्यालय से बताया लेकिन सरपंच स्टानजिन ने उसे झिडका और कहा कि उसे सेना से संपर्क करना चाहिए.
सरपंच ने यह पता करने के लिए स्थानीय उपायुक्त कार्यालय से पता किया लेकिन उन्हें पता चला कि इस नंबर से किसी ने फोन नहीं किया. यह नंबर सेना को दिखाया गया जिसे अपनी छानबीन में पता चला कि यह नंबर छद्म नंबर था और यह कंप्यूटर जेनरेटेड कॉल था. स्टानजिन ने फोन पर बताया कि उन्हें एक बार यह फोन आया था. उन्होंने कहा, ‘‘फोनकर्ता सैनिकों की आवाजाही के बारे में पूछ रहा था और यह जानना जा रहा था कि क्या इलाके में सडकें उनकी आवाजाही के लिए बनायी गयी हैं. ‘
स्टानजिन ने कहा, ‘‘उसने :फोनकर्ता ने: दावा किया कि वह सेना मुख्यालय से है लेकिन अटपटे सवालों से मुझे संदेह हो गया और मैंने बगल में खडे सैन्य अधिकारी को इसकी जानकारी दी. ‘ बाद में सेना को पता चला कि चीन भारत सीमा पर गांवों में कई लोगों को ऐसे अज्ञात नंबरों से फोन आ रहे हैं और कुछ मामलों में ग्रामीणों ने अनजाने में मूलभूत सूचनाएं दी थी.सेना ने राज्य प्रशासन की मदद ली और आम तौर और विशेषकर चीन भारत सीमा के आसपास रह रहे लोगों को इस बात के लिए जागरुक बनाने को जन अभियान चलाया गया है कि वे किसी भी अज्ञात फोनकर्ता को कोई सूचना नहीं दें.
सेना ने नियंत्रण रेखा के समीप अपने सभी प्रतिष्ठानों से अपनी जिम्मेदारी वाले क्षेत्रों के लोगों को इस बात के लिए जागरुक बनाने को कहा है ताकि ऐसे जासूसों को सैनिकों की आवाजाही या गतिविधियों के बारे में कोई सूचना नहीं मिल पाए.सेना ने पर्वतीय परिषद के निर्वाचित सदस्यों और पदाधिकारियों से चौकस रहने तथा संदिग्ध फोनकर्ताओं को कोई भी सूचना नहीं देने के बारे में जागरुक बनाने पर विशेष बल दिया है क्योंकि उनके पास पाकिस्तान एवं चीन से सटी सीमा की निगरानी कर रही सेना एवं भारत तिब्बत सीमा पुलिस के बारे में विशेष सूचना होती है.
सेना के विश्लेषण से पता चला है कि फोन केवल उन लोगों के पास आए जो या तो सरपंच हैं या राज्य सरका��� में नौकरी करते हैं और सैनिकों एवं आईटीबीपी अधिकारियों के बारे में कुछ सूचनाएं रखते हैं.सेना ने लोगों से फोनकर्ता के नाम, टेलीफोन नंबर, प्राप्तकर्ता के नाम एवं नंबर, फोनकर्ता द्वारा मांगी गयी सूचना और उनसे किए गए सवाल आदि निकटतम सैन्य इकाई को बताने को भी कहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola