ePaper

हफ्तेभर देरी से केरल तट पर पहुंचेगा मानसून

Updated at : 15 May 2016 12:42 PM (IST)
विज्ञापन
हफ्तेभर देरी से केरल तट पर पहुंचेगा मानसून

नयी दिल्ली : गर्मी से परेशानी झेल रहे लोगों के लिए एक परेशानी भरी खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार केरल तट पर मानसून अब हफ्तेभर देरी से पहुंचेगा. मौसम विभाग की ओर से पहले खबर थी की मानसून इस बार 1 जून को केरल पट पर पहुंच जाएगा लेकिन आज विभाग ने जानकारी दी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : गर्मी से परेशानी झेल रहे लोगों के लिए एक परेशानी भरी खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार केरल तट पर मानसून अब हफ्तेभर देरी से पहुंचेगा. मौसम विभाग की ओर से पहले खबर थी की मानसून इस बार 1 जून को केरल पट पर पहुंच जाएगा लेकिन आज विभाग ने जानकारी दी कि मानसून अब केरल के तट पर 7 जून तक पहुंचेगा.

मौसम विभाग के चीफ फोरकास्टर बीपी यादव ने मानसून के संबंध में बताया कि अंडमान निकोबार में मानसून तीन दिन जल्दी पहुंचेगा इससे केरल में मानसून की दस्तक का कोई संबंध नहीं है. कई बार ऐसा देखा गया है कि अंडमान-निकोबार में मानसून जल्दी आ गया लेकिन केरल में मानसून देर से पहुंचा. इस बार भी कुछ ऐसा ही होने की आशंका है.

मौसम विज्ञान विभाग ने एक्सटेंडेट रेंज फॉरकास्ट जारी किया है. इसके हिसाब से इस बार अच्छी बारिश का पूर्वानुमान किया गया है. विभाग के अनुसार, पूरे भारत में करीब छह फीसदी अधिक या कम बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान विभाग का मानना है कि इस बार अच्छी गरमी पड़ रही है. इससे उम्मीद है पिछले दो साल से लगातार पड़ रहे सूखे से लोगों को राहत मिलेगी.

विभाग की माने तो इस बार समय से बारिश होगी. यह स्थिति लंबे समय तक रहेगी. इस बार देश पर अलनीना का असर पड़ने की उम्मीद है इससे अच्छी बारिश होगी. विभाग का दावा है कि सामान्य से करीब छह फीसदी अधिक बारिश इस बार हो सकती है.

पिछले पांच सालों के मानसून पर नजर

2015 में मानसून ने 5 जून को केरल में दस्तक दी

वर्ष 2014 में मानसून ने 6 जून को केरल में दस्तक दी

2013 में मानसून ने केरल में 1 जून को दस्तक दी

2012 में मानसून ने केरल में 5 जून को दस्तक दी

2011 की बात करें तो इस साल केरल में मानसून ने 29 मई को दस्तक दी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola