ePaper

तेलंगाना : सडक हादसे में 15 की मौत

Updated at : 15 May 2016 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
तेलंगाना : सडक हादसे में 15 की मौत

हैदराबाद : तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में एक सडक हादसे में महाराष्ट्र से ताल्लुक रखने वाले एक परिवार के 15 सदस्यों की मौत हो गई. मरने वालों में पांच महिलाएं और सात बच्चे भी शामिल हैं. आदिलाबाद जिले के पुलिस अधीक्षक तरुण जोशी ने पीटीआई-भाषा को फोन पर बताया कि हादसा जिले के भाइन्सा बाहरी […]

विज्ञापन

हैदराबाद : तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में एक सडक हादसे में महाराष्ट्र से ताल्लुक रखने वाले एक परिवार के 15 सदस्यों की मौत हो गई. मरने वालों में पांच महिलाएं और सात बच्चे भी शामिल हैं. आदिलाबाद जिले के पुलिस अधीक्षक तरुण जोशी ने पीटीआई-भाषा को फोन पर बताया कि हादसा जिले के भाइन्सा बाहरी क्षेत्र में कल करीब आधी रात को उस समय हुआ जब बजरी से भरा एक तेज रफ्तार टिपर 18 लोगों को ले जा रहे एक ऑटो से टकरा गया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 14 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड दिया. टक्कर के बाद टिपर वाहन ऑटो के उपर गिर पडा. हादसे में घायल तीन अन्य लोगों को उपचार के लिए पास के निजामाबाद जिले ले जाया गया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे की चपेट में आए लोग ऑटो में सवार होकर एक मंदिर जा रहे थे.

भाइन्सा ग्रामीण पुलिस थाने के क्षेत्र निरीक्षक विनोद रेड्डी ने कहा, ‘‘मृतकों में पांच महिलाएं और सात बच्चे भी शामिल हैं.” उन्होंने बताया कि ये लोग महाराष्ट्र के नांदेड जिले के भोकार मंडल के रहने वाले थे और वे निजामाबाद में ईंट भट्टे पर काम करते थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola