बाबा रामदेव ने लालू यादव को लगाया गोल्ड क्रीम, मिली प्रशंसा

नयी दिल्ली : योगगुरु रामदेव बाबा अकसर चर्चा में रहते हैं, इस बार वे च र्चा में हैं, तो इसका कारण यह है कि वे दिल्ली में राजद सुप्रीमो लालू यादव से मिलने पहुंचे. दोनों की मुलाकात काफी शानदार रही और दोनों ने इस मुलाकात के बाद एक दूसरे की जमकर तारीफ की.बाबा रामदेव लालू […]
नयी दिल्ली : योगगुरु रामदेव बाबा अकसर चर्चा में रहते हैं, इस बार वे च र्चा में हैं, तो इसका कारण यह है कि वे दिल्ली में राजद सुप्रीमो लालू यादव से मिलने पहुंचे. दोनों की मुलाकात काफी शानदार रही और दोनों ने इस मुलाकात के बाद एक दूसरे की जमकर तारीफ की.
बाबा रामदेव लालू यादव को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर फरीदाबाद में आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम का न्यौता देने पहुंचे थे. इस अवसर पर लालू यादव ने बाबा रामदेव के पंतजलि प्रोडक्ट की जमकर तारीफ की. मुलाकात बहुत ही अच्छे वातावरण में हुई. इस मौके पर रामदेव ने लालू यादव को अपने कुछ प्रोडक्ट भी गिफ्ट किये. साथ ही लालू यादव को गोल्ड क्रीम भी लगायी, जिसे लालू ने सहजता से लगवा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




