ePaper

नागपुर : कन्हैया के सभा में हंगामा, लगे मुर्दाबाद के नारे

Updated at : 14 Apr 2016 3:31 PM (IST)
विज्ञापन
नागपुर : कन्हैया के सभा में हंगामा, लगे मुर्दाबाद के नारे

नागपुर : जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के सभा में जमकर हंगामा हुआ. नागपुर शहर के धनवाते नेशनल कॉलेज में कन्हैया कुमार की सभा थी. कार्यक्रम के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी मंच पर चढ़ गये और कन्हैया मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे. प्राप्त जानकारी के अनुसार चप्पल भी फेंकी गयी. प्रदर्शनकारी मंच पर चढ़कर भारत […]

विज्ञापन

नागपुर : जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के सभा में जमकर हंगामा हुआ. नागपुर शहर के धनवाते नेशनल कॉलेज में कन्हैया कुमार की सभा थी. कार्यक्रम के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी मंच पर चढ़ गये और कन्हैया मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे. प्राप्त जानकारी के अनुसार चप्पल भी फेंकी गयी.

प्रदर्शनकारी मंच पर चढ़कर भारत माता की जय के नारे लगाने लगे. गौरतलब है कि कन्हैया कुमार बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के जयंती पर कार्यक्रम में हिस्सा लेने आये थे. कन्हैया को प्रोग्रेसिव स्टूडेंट यूथ एक्शन कमिटी ने बुलाया था. वामपंथी पार्टियों ने कन्हैया कुमार के कार्यक्रमों का समर्थन किया है. वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कन्हैया कार्यक्रम को लेकर चेतावनी दी थी कि कन्हैया को न तो सभा करने दिया जायेगा न भाषण. इससे पहले कन्हैया के गाड़ी पर पथराव किया गया था. पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया था .
जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार उस समय चर्चा में आये जब जेएनयू में हुए एक विवादित कार्यक्रम के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. बाद में पटियाला कोर्ट में पेशी के दौरान दो गुटों में मारपीट भी हुई थी. इस घटना के बाद से मुद्दा जोर पकड़ लिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola