भारत माता की जय” के नारे पर टिप्पणी के लिए रामदेव के खिलाफ हैदराबाद में मामला दर्ज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हैदराबाद: ‘‘भारत माता की जय” नारे को लेकर योग गुरु बाबा रामदेव की टिप्पणी के खिलाफ हैदराबाद पुलिस ने आज मामला दर्ज किया. रामदेव ने कहा था कि ‘भारत माता की जय’ का नारा नहीं लगाने पर वह लाखों लोगों का सिर कलम कर सकते हैं. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मेडिकल […]
विज्ञापन
हैदराबाद: ‘‘भारत माता की जय” नारे को लेकर योग गुरु बाबा रामदेव की टिप्पणी के खिलाफ हैदराबाद पुलिस ने आज मामला दर्ज किया. रामदेव ने कहा था कि ‘भारत माता की जय’ का नारा नहीं लगाने पर वह लाखों लोगों का सिर कलम कर सकते हैं.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के छात्र और शहर स्थित दर्सगाह जिहाद-ओ-शहादत के कार्यकर्ता मोहम्मद बिन उमर की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 295 ए (जानबूझकर, दुर्भावना से धार्मिक भावनाओं को भडकाने वाला कृत्य करना) के तहत आज मामला दर्ज किया गया.
सहायक पुलिस आयुक्त एम श्रीनिवास राव ने बताया कि उमर ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने यूट्यूब पर एक वीडियो क्लिप देखा है जिसमें रामदेव एक खास समुदाय को धमकी दे रहे हैं.राव ने ‘बताया, ‘‘हमलोग मामले में आगे की जांच कर रहे हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










