गरमाया किरपाल सिंह का मामला : पाक ने कहा, हार्ट अटैक से हुई मौत

नयी दिल्ली : पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय किरपाल सिंह का मामला गरमाता जा रहा है. लाहौर जेल में भारतीय कैदी कृपाल सिंह की मौत पर पाकिस्तान ने अपने बयान में कहा है कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई थी. मामले पर सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर ने आज कहा कि हम […]
नयी दिल्ली : पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय किरपाल सिंह का मामला गरमाता जा रहा है. लाहौर जेल में भारतीय कैदी कृपाल सिंह की मौत पर पाकिस्तान ने अपने बयान में कहा है कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई थी. मामले पर सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर ने आज कहा कि हम विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से शाम में मुलाकात करेंगे. मैं मामले में जांच टीम गठित किए जाने की मांग करूंगी.
विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से मिलने के बाद सरबजीत सिंह की बहन ने कहा कि उन्होंने हमें बताया कि कृपाल सिंह का शव जल्द भारत लाया जाएगा. इससे पहले जासूसी के आरोप में लाहौर की जेल में 20 साल से अधिक समय से बंद भारतीय नागरिक कृपाल सिंह के जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए जाने के बाद मंगलवार को उनके संबंधियों ने भारत-पाकिस्तान अटारी सीमा पर प्रदर्शन किया.
कृपाल के संबंधियों ने अटारी सीमा पर एकीकृत जांच चौकी के पास पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए. किरपाल की बहन जागीर कौर और उनके अन्य संबंधियों के अलावा इस प्रदर्शन में सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर भी शामिल थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




