ePaper

हैदराबाद की कोर्ट ने विजय माल्या के खिलाफ जारी किया गैर जमानती वारंट

Updated at : 13 Mar 2016 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
हैदराबाद की कोर्ट ने विजय माल्या के खिलाफ जारी किया गैर जमानती वारंट

हैदराबाद/नयी दिल्ली : बैंकों से 9000 करोड़ का लोन लेकर अचानक देश छोड़ने वाले उद्योगपति विजय माल्या और कंपनी के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी ए. रघुनाथ के खिलाफ हैदराबाद की एक अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसर अदालत ने पुलिस को आदेश दिए हैं कि वो माल्या को 13 […]

विज्ञापन

हैदराबाद/नयी दिल्ली : बैंकों से 9000 करोड़ का लोन लेकर अचानक देश छोड़ने वाले उद्योगपति विजय माल्या और कंपनी के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी ए. रघुनाथ के खिलाफ हैदराबाद की एक अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसर अदालत ने पुलिस को आदेश दिए हैं कि वो माल्या को 13 अप्रैल तक कोर्ट में पेश करे.

खबर है कि जीएमआर हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ से केस चलाने की अपील दायर की थी जिसकी सुनवाई करते हुए कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है. जीएमआर हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने विजय माल्या के चेक बाउंस होने और भुगतान न कर पाने के संबंध में केस चलाने की अपील की थी इस अपील के बाद विजय माल्या और किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी ए. रघुनाथन के खिलाफ अदालत ने यह कार्रवाई की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola