जेएनयू ने नया रेक्टर नियुक्त किया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : विवादों के बीच जेएनयू ने आज नये रेक्टर की नियुक्ति सहित शीर्ष प्रबंधन में कुछ बदलाव किये. जेएनयू कार्यकारणी परिषद की एक आपात बैठक में विश्वविद्यालय ने स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के प्रोफेसर चिंतामणि महापात्र को रेक्टर (कुलदेशिक) नियुक्त किया. नियुक्तियों को नियमित कवायद बताते हुए जेएनयू के कुलसचिव भूपिंदर जुत्शी ने […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : विवादों के बीच जेएनयू ने आज नये रेक्टर की नियुक्ति सहित शीर्ष प्रबंधन में कुछ बदलाव किये. जेएनयू कार्यकारणी परिषद की एक आपात बैठक में विश्वविद्यालय ने स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के प्रोफेसर चिंतामणि महापात्र को रेक्टर (कुलदेशिक) नियुक्त किया. नियुक्तियों को नियमित कवायद बताते हुए जेएनयू के कुलसचिव भूपिंदर जुत्शी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘महापात्र को रेक्टर नियुक्त किया गया है.
अभी इस पद का कार्यभार संभाल रहे प्रोफेसर प्रसेनजीत सेन को एक महीने का एक्सटेंशन दिया गया है ताकि कामकाज का हस्तांतरण सुविधाजनक रुप से हो सके।” कुलसचिव के तौर पर काम कर रहे जुत्शी भी इस पद से 31 मार्च को सेवानिवृत्त होंगे लेकिन वह विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बने रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










