''आप'' सरकार की पहली ''सालगिरह'', केजरीवाल को दिखाया गया काला झंडा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2016 5:00 PM
नयी दिल्ली : अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने आज अपना एक साल पूरा कर लिया है. आज के ही दिन अरविंद केजरीवाल ने बहुमत के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर केजरीवाल ने दिल्लीवालों को पानी […]
नयी दिल्ली : अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने आज अपना एक साल पूरा कर लिया है. आज के ही दिन अरविंद केजरीवाल ने बहुमत के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर केजरीवाल ने दिल्लीवालों को पानी और बिजली बिल में राहत दी है. केजरीवाल ने जनता को तोहफा देते हुए पानी का बिल माफ कर दिया है. 30 नवंबर 2015 तक के बिजली के बिल में भी केजरीवाल ने राहत दी गई है.
लेकिन इसके विपरित दिल्ली के सीलमपुर में उन्हें विरोध का भी सामना करना पडा़. एक साल पूरी होने की खुशी मनाये हुए कुछ देर ही हुए थे कि अरविंद केजरीवाल को काला झंडा दिखाया गया. दरअसल काला झंडा उस समय दिखाया गया जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सीलमपुर में पॉली क्लिनिक का उद्घाटन करने पहुंचे थे.
आज एक साल पूरे होने के अवसर पर दिल्ली सरकार की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सीएम केजरीवाल ने एलान करते हुए कहा कि ए और बी ग्रेड के लोगों को 25% और सी ग्रेड के लोगों को 50% बिजली का बिल माफ किया जाएगा वहीं बाकी की कैटेगरी के लिए पूरा बिल माफ किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










